रविवार को मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को लैंडिंग के दौरान उस समय बउ़स हादसा हो गया जब अमेज़न का एक कार्गो प्लेन रनवे से आगे निकल गया और क्रैश हो गया। इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।
Miami Airport Plane Crash : रविवार को मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को लैंडिंग के दौरान उस समय हादसा हो गया जब अमेज़न का एक कार्गो प्लेन रनवे से आगे निकल गया और क्रैश हो गया। इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।
खबरों के अनुसार, प्लेन कई गाड़ियों से टकराया और उसमें आग लग गई। इस घटना के कारण सभी रनवे और टैक्सीवे बंद करने पड़े, जिससे अमेरिका के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में से एक पर कामकाज में भारी रुकावट आई।
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के अनुसार, कार्गो कंपनी ’21 एयर’ द्वारा संचालित बोइंग 767-300, ‘प्राइम एयर फ्लाइट 7598’, दोपहर करीब 2 बजे (EDT) मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डायगोनल रनवे से आगे निकल गया।
क्रैश होने से पहले यह विमान प्यूर्टो रिको के सैन जुआन में स्थित लुइस मुनोज़ मारिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आया था। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि विमान एयरपोर्ट के उत्तर-पश्चिम छोर पर जाकर रुका और बेकार हो गया।
🚨 Update: Deadly Cargo Plane Crash at Miami International Airport
पढ़ें :- हाईवे पर अचानक सामने आया जंगली हाथी, कार पर रखा पैर; वायरल वीडियो ने मचाई दहशत
At least five people have died and five others were injured after an Amazon Prime Air cargo aircraft overran the runway at Miami International Airport on Sunday afternoon, striking multiple vehicles and bursting… pic.twitter.com/6XLpT6mVaP
— FL360aero (@fl360aero) September 7, 2026