1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Milkipur Bypoll : सपा सांसद डिंपल यादव के रोड शो को लेकर सब इंस्पेक्टर की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

Milkipur Bypoll : सपा सांसद डिंपल यादव के रोड शो को लेकर सब इंस्पेक्टर की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट (Milkipur Assembly Seat) पर होने वाले उपचुनाव के लिए सपा सांसद डिंपल यादव (SP MP Dimple Yadav) ने गुरुवार को रोड शो किया था। इसे लेकर अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ थाना इनायतनगर (Inayat Nagar Police Station) में मुकदमा दर्ज किया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

अयोध्या। अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट (Milkipur Assembly Seat) पर होने वाले उपचुनाव के लिए सपा सांसद डिंपल यादव (SP MP Dimple Yadav) ने गुरुवार को रोड शो किया था। इसे लेकर अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ थाना इनायतनगर (Inayat Nagar Police Station) में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा सब इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह (Sub Inspector Alok Kumar Singh) की तहरीर पर दर्ज किया गया है।

पढ़ें :- डीएम,एडीएम,सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों का मीटिंग के दौरान कुर्सियों पर योग करते वीडियो आया सामने

मामले में सरकारी आदेश के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। कहा गया है कि रोड शो के दौरान परमिशन से अधिक वाहनों का प्रयोग किया गया। रोड शो के दौरान रायबरेली हाईवे की दोनों लेन को जाम किया गया था। डिंपल यादव (Dimple Yadav) का रोड शो कुमारगंज से मिल्कीपुर तक निकाला गया था। रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...