1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Minor Gang-Raped in Lucknow : चिनहट इलाके में झाड़ियों में दुपट्टे से बंधे थे हाथ-पैर, मिली बेहोश

Minor Gang-Raped in Lucknow : चिनहट इलाके में झाड़ियों में दुपट्टे से बंधे थे हाथ-पैर, मिली बेहोश

यूपी (UP) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में अपराधों के थमने का सिलसिला नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को ऐसा ही एक जघन्य मामला चिनहट थानाक्षेत्र (Chinhat Police Station Area) से सामने आया है। यहां 14 वर्षीय नाबालिग लड़की (Minor Girl) से गांव के ही तीन युवकों ने गैंगरेप (Gang-Raped) को अंजाम दिया।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में अपराधों के थमने का सिलसिला नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को ऐसा ही एक जघन्य मामला चिनहट थानाक्षेत्र (Chinhat Police Station Area) से सामने आया है। यहां 14 वर्षीय नाबालिग लड़की (Minor Girl) से गांव के ही तीन युवकों ने गैंगरेप (Gang-Raped) को अंजाम दिया। सुबह पीड़िता बेहोश हालत में झाड़ियों में पड़ी मिली। उसके हाथ पैर दुपट्टे से बंधे हुए थे। सुबह राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू की गई है।

पढ़ें :- IAS Transfers: यूपी में दो आईएएस अफसरों के हुए तबादले, भवानी सिंह खंगारौत बने गन्ना आयुक्त

परिजनों ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी बेटी सुबह करीब 4 बजे अपने घर से शौच के लिए निकली थी। इसी बीच गांव के ही तीन युवकों ने जबरन उसके मुंह पर स्प्रे डाल दिया और उसके साथ गैंगरेप (Gang-Raped) की वारदात को अंजाम दे दिया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को मृत समझकर उसके हाथ और पैर बांधकर झाड़ियों में छोड़ गए। सुबह काफी देर जब पीड़िता घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। राहगीरों ने जब एक किशोरी को झाड़ियों में पड़ा देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल भेजा, साथ ही परिजनों को सूचना दी। सूचना के आधार पर परिजनों ने गैंगरेप (Gang-Raped)  का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।

पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी

आरोपियों की तलाश में तीन टीम गठित

डीसीपी ईस्ट शशांक सिंह (DCP East Shashank Singh) ने बताया कि चिनहट प्रकरण में गैंगरेप (Gang-Raped)  समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में तीन टीमों का गठन किया गया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। परिजनों ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

अस्त व्यस्त थे कपड़े, लगे थे खून के दाग

चश्मदीदों के मुताबिक, पीड़िता के कपड़े बुरी तरह से अस्त व्यस्त थे। वह झाड़ियों में एक करवट पड़ी हुई थी। आरोपियों ने उसी के दुपट्टे से उसके हाथ और पैर बांध दिए थे। बदहवास हालत में जब परिजनों ने अपनी बेटी को देखा तो उनके भी होश उड़ गए। फिलहाल, शिकायत के आधार पर अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...