1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. 16 साल के लड़के ने भाई-भाभी और भतीजे की कर दी हत्या बोला- दो दिन खाना नहीं दिए, जेल में मिलेगा..

16 साल के लड़के ने भाई-भाभी और भतीजे की कर दी हत्या बोला- दो दिन खाना नहीं दिए, जेल में मिलेगा..

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सोमवार तड़के एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। बांसगांव थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में 16 वर्षीय किशोर ने कथित तौर पर अपने बड़े भाई, भाभी और तीन साल के…

By Harsh 
Updated Date

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सोमवार तड़के एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। बांसगांव थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में 16 वर्षीय किशोर ने कथित तौर पर अपने बड़े भाई, भाभी और तीन साल के भतीजे पर उस समय गड़ासे से हमला कर दिया, जब तीनों गहरी नींद में सो रहे थे। हमले में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सबसे दर्दनाक बात यह रही कि वारदात को घर में मौजूद 9 वर्षीय भतीजी ने अपनी आंखों से देखा। वह चीखते हुए कमरे से बाहर भागी, जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्य जाग गए।

पढ़ें :- UP Assembly Monsoon Session : सीएम योगी ने विपक्ष से जनहित के मुद्दों पर सार्थक बहस और सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान अमित गुप्ता (35), उनकी पत्नी रंजना (32) और बेटे रेयांश (3) के रूप में हुई है। शोर सुनकर अमित के पिता हरीलाल कमरे में पहुंचे तो तीनों खून से लथपथ पड़े थे। उसी दौरान आरोपी किशोर हाथ में खून से सना गड़ासा लेकर कमरे से बाहर निकला और मकान की ऊपरी मंजिल पर जाकर बैठ गया। परिवार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हथियार समेत हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी रो पड़ा। पुलिस के अनुसार उसने रोते हुए बोला कि भाभी ने उसे दो दिनों से खाना नहीं दिया गया था और इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया। उसने पुलिसकर्मियों से यह भी पूछा कि जेल में तो खाना मिलेगा? हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

एसपी दिनेश पुरी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से मानसिक तनाव और कुंठा में था। वह पढ़ाई करना चाहता था, लेकिन परिवार की परिस्थितियों और घरेलू विवादों के कारण खुद को उपेक्षित महसूस करता था। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी से बाल न्याय अधिनियम के तहत पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 

पढ़ें :- UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट हुआ जारी, जानिए कितनी गई कटऑफ?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...