1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर खालिस्तानी आतंकी ने कई राउंड फायर की, पुलिस ने शुरू की जांच

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर खालिस्तानी आतंकी ने कई राउंड फायर की, पुलिस ने शुरू की जांच

कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा ने अभी पिछले दिनों ही कनाडा में अपना नया कैफे ‘कैप्स कैफे’ खोला था, लेकिन कपिल के कैफे पर बुधवार रात को गोलीबारी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैफे पर कई राउंड गोलीबारी की गई। हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने अभी पिछले दिनों ही कनाडा में अपना नया कैफे ‘कैप्स कैफे’ (Caps Cafe) खोला था, लेकिन कपिल के कैफे पर बुधवार रात को गोलीबारी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैफे पर कई राउंड गोलीबारी की गई। हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग

बब्बर खालसा ने ली जिम्मेदारी

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कथित तौर पर बब्बर खालसा इंटरनेशनल (Babbar Khalsa International) के कार्यकर्ता और एनआईए की सूची में भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक, हरजीत सिंह लाडी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। कपिल की कथित टिप्पणियों पर नाराजगी के कारण ये हमला किया गया है।

कपिल की तरफ से नहीं आया बयान

हाल ही में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने यह कैफे हाल ही में खोला था। कनाडा में रह रहे भारतीयों के बीच यह काफी पसंद भी किया गया। अब इस कैफे पर गोलाबारी की खबर आ रही है। कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

कॉमेडी शो के नए सीजन को लेकर चर्चा में कपिल

पढ़ें :- अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में आग से मचा हड़कंप, यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी

हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) का नया सीजन नेटफ्लिक्स पर दर्शकों को देखने को मिल रहा है। इस शो में अब तक सलमान खान, क्रिकेटर गौतम गंभीर, युजवेंद्र चहल के अलावा जयदीप अहलावत, जितेंद्र कुमार, विजय वर्मा और प्रतीक गांधी जैसे एक्टर्स नजर आ चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...