1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mithun Sankranti 2024 : मिथुन संक्रांति के दिन राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान , सूर्य देव की मिलेगी कृपा  

Mithun Sankranti 2024 : मिथुन संक्रांति के दिन राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान , सूर्य देव की मिलेगी कृपा  

ग्रहों के राजा सूर्य देव 15 जून के दिन राशि परिवर्तन करने वाले है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव एक माह के अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य देव के एक राशि से दूसरे राशि में जाने को संक्राति कहते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mithun Sankranti 2024 : ग्रहों के राजा सूर्य देव 15 जून के दिन राशि परिवर्तन करने वाले है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव एक माह के अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य देव के एक राशि से दूसरे राशि में जाने को संक्राति कहते है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 15 जून के दिन मिथुन संक्रांति पर्व मनाया जाएगा और इस दिन कुछ खास उपाय का पालन करने से लाभ प्राप्त होता है।

पढ़ें :- Tata Harrier – Safari 'Red Dark Edition' : टाटा हैरियर और सफारी का नया 'रेड डार्क एडिशन ' लॉन्च —जानें खासियत

मान्यता है कि इस दिन भगवान सूर्य को उपासना करने से और दान-पुण्य करने से विशेष लाभ मिलता है। जीवन की समस्याएं दूर हो जाती है। जिन लोगों की कुंडली में सूर्य ग्रह नीच स्थिति में होते हैं, उन्हें संक्रांति के दिन सूर्य देव से जुड़े कुछ खास उपायों का पालन जरूर करना चाहिए।

मिथुन संक्रांति के दिन राशि के अनुसार करें दान
मेष राशि
मेष राशि के जातक संक्रांति व्रत के दिन मसूर की दाल का दान करें। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक चावल और चीनी का दान करने से लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक संक्रांति पर्व के दिन साबुत मूंग और हरी सब्जी का दान करें, इससे लाभ मिलेगा।

पढ़ें :- Saptashrungi Mata Temple :  शक्तिपीठ सप्तश्रृंगी माता मांगी गई हर इच्छा करती हैं पूरी , वनवास में प्रभु श्रीराम ने की पूजा

कर्क राशि
कर्क राशि के जातक सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए संक्रांति व्रत के दिन नमक का दान करें।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि वह संक्रांति के दिन विष्णु चालीसा पुस्तक और धन-वस्त्र का दान करें।

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को इस दिन पर गन्ने का रस राहगीरों को पिलाएं। इससे लाभ मिलेगा।

तुला राशि
तुला राशि के लोगों को मिथुन संक्रांति के दिन जरूरतमंद लोगों को दूध और दही का दान करें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को सलाह दी जाती है कि वह जरूरतमंद लोगों को मसूर की दाल और गुड़ का दान करें।

पढ़ें :- BadaMangal 2026 : बचपन में जब ऋषियों ने दिया हुनुमान जी को श्राप, जानें- कैसे मिली श्राप से मुक्ति

धनु राशि
धनु राशि के लोगों को संक्रांति व्रत के दिन दूध का वितरण करें और हो सके तो राहगीरों को केसर का दूध पिलाएं।

मकर राशि
मकर राशि के जातक मिथुन संक्रांति के शुभ अवसर पर उड़द दाल और काले टिल का दान करें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि वह इस दिन चमड़े के चप्पल, जूता और छाते का दान करें।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों को संक्रांति तिथि के दिन केला और बेसन का लड्डू बांटने से लाभ मिलेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...