1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Mix Veg Recipe: सर्दियों में हरी भरी रंग बिरंगी सब्जियों को मिलाकर आज लंच या डिनर में ट्राई करें टेस्टी मिक्स वेज

Mix Veg Recipe: सर्दियों में हरी भरी रंग बिरंगी सब्जियों को मिलाकर आज लंच या डिनर में ट्राई करें टेस्टी मिक्स वेज

सर्दियों में सब्जी की इतना सारी वरायटी होती है कि आप जो चाहे वो बना सकते हैं। लेकिन कई लोगो को मिक्स वेज बहुत पंसद आती है। आमतौर पर यह होटल रेस्टोरेंट और ढाबा में मिलती जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सर्दियों में सब्जी की इतना सारी वरायटी होती है कि आप जो चाहे वो बना सकते हैं। लेकिन कई लोगो को मिक्स वेज बहुत पंसद आती है। आमतौर पर यह होटल रेस्टोरेंट और ढाबा में मिलती जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

अगर आप घर में ही मिक्स वेज बनाना चाहते है तो आज हम आपके लिए मिक्स वेज की रेसिपी लेकर आये हैं। जिसे आप बहुत ही आसानी से घर में बना सकते है। खाने में यह बहुत ही टेस्टी लगती है सभी सब्जियों का मिलाजुला स्वाद जुबान पर आते ही भूख को बढ़ा देता है। तो चलिए जानते है मिक्स वेज की रेसिपी।

मिक्स वेज बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री

फूल गोभी कटा – 100 ग्राम
मटर – 100 ग्राम
बीन्स कटी – 100 ग्राम
आलू कटा – 1
गाजर कटी – 2
पनीर – 250 ग्राम
शिमला मिर्च कटी – 1
टमाटर कटा – 2
प्याज कटा – 1
हरी मिर्च लंबी कटी – 4
अदरक कद्दूकस – 1 इंच टुकड़ा
हल्दी – 1/2 टी स्पून
जीरा – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
गरम मसाला – 1 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार
तेल
हरा धनिया – 1 टेबल स्पून

मिक्स वेज बनाने का तरीका

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

मिक्स वेज बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही लें और उसमें तेल गर्म करने के लिए रख दें। तेल जब गर्म हो जाए तो उसमें जीरा डाल दें और उसे भून लें। जीरा जब चटकने लग जाए तो उसमें कटा प्याज और हरी मिर्च डाल दें और भून लें। जब प्याज का रंग सुनहरा होने लगे तो फूलगोभी, बीन्स, शिमला मिर्च, गाजर, आलू और मटर डाल दें। अब इसे बड़े चमचे की मदद से अच्छी तरह से मिक्स कर लें और लगभग 5 मिनट तक फ्राई करें।

जब मिक्स वेज थोड़ी भुन जाए तो उसमें पनीर के पीस काटकर डाल दें और एक बार फिर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। सब्जी को दोबारा लगभग पांच मिनट तक पकने दें। जब पनीर का पानी सूख जाए तो सब्जी में टमाटर मिक्स कर दें।

कुछ वक्त में जब टमाटर सॉफ्ट हो जाएंगे तो सब्जी में लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी और अदरक को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें। अब सब्जी को फिर तीन से चार मिनट तक भूनें और उसमें थोड़ा सा पानी डालकर ढंक दें। सब्जी जब पक रही हो तो बीच-बीच में ढक्कन हटाकर उसे चलाते रहें।

इससे सब्जी कड़ाही से चिपकेगी नहीं। जब सब्जी अच्छी तरह से पक जाए तो उसमें आखिर में गरम मसाला मिला दें और मिक्स वेज में अच्छी तरह से मिक्स कर दें। अब गैस की आंच बंद कर दें। इस तरह आपकी स्वादिष्ट मिक्स वेज बनकर तैयार हो गई है। इसे सर्व करने से पहले ऊपर से हरे धनिया की पत्तियों से गार्निश करें। इसे रोटी, नान या पराठा किसी के भी साथ खाया जा सकता है। आप इन सब्जियों की जगह अपनी मनपंसद सब्जियां डाल सकते है।

पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...