1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. बेंगलुरु जेल में पूर्व सांसद ‘प्रज्वल रेवन्ना’ के पास से बरामद हुआ मोबाइल फोन, असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट सस्पेंड

बेंगलुरु जेल में पूर्व सांसद ‘प्रज्वल रेवन्ना’ के पास से बरामद हुआ मोबाइल फोन, असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट सस्पेंड

यौन शोषण के मामलों में जेल में बंद 'जनता दल सेक्युलर' के पूर्व सांसद 'प्रज्वल रेवन्ना' के बैरक से मोबाइल फोन बरामद होने के बाद बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में कोलाहल मच गया है। इस भारी चूक को लेकर जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सहायक अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया है, जबकि जेल मुख्य अधीक्षक के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

By Sushil Sah 
Updated Date

बेंगलुरु। यौन शोषण के मामलों में जेल में बंद ‘जनता दल सेक्युलर’ के पूर्व सांसद ‘प्रज्वल रेवन्ना’ के बैरक से मोबाइल फोन बरामद होने के बाद बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में कोलाहल मच गया है। इस भारी चूक को लेकर जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सहायक अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया है, जबकि जेल मुख्य अधीक्षक के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

पढ़ें :- अमेरिका में अनियंत्रित पिकअप ट्रक ने डिवाइडर लांघकर कार को मारी टक्कर, आंध्र प्रदेश के 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

अचानक हुई छापेमारी में हुआ खुलासा

DGP आलोक कुमार के निर्देश पर सेंट्रल क्राइम ब्रांच की टीम ने बीते मंगलवार को जेल के हाई-प्रोफाइल बैरकों में करीब चार से पांच घंटे तक आकस्मिक तलाशी अभियान चलाया। इस छापेमारी के दौरान ‘प्रज्वल रेवन्ना’ के पास से एक स्मार्टफोन, पेन ड्राइव और चार्जर बरामद किया गया। रेवन्ना के अलावा प्रताप राय नाम के एक अन्य कैदी के पास से भी फोन बरामद किया गया है।

अधिकारियों पर गिरी गाज

सुरक्षा में इतनी बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद जेल विभाग ने तुरंत सख्त कदम उठाते हुए ड्यूटी पर लापरवाही बरतने के आरोप में जेल के सहायक अधीक्षक ‘ईरन्ना रंगपुर’ को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही बेंगलुरु सेंट्रल जेल के मुख्य अधीक्षक ‘अंशुच कुमार’ को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

पढ़ें :- AR रहमान के बेटे का चेन्नई में भयंकर कार एक्सीडेंट, बाल-बाल बची आमीन की जान

नई FIR दर्ज

आपको बता दें कि प्रज्वल रेवन्ना और प्रताप राय के खिलाफ प्रिजन्स एक्ट की धारा 42 के तहत प्रतिबंधित सामग्री रखने का एक नया आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही जेल महानिदेशक ‘आलोक कुमार’ ने बताया कि इस मामले का पता लगाने के लिए एक विस्तृत विभागीय जांच शुरू कर दी गई है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद जेल के अंदर एंड्रॉयड फोन और अन्य उपकरण कैसे पहुंचे? हांलाकि, जांच रिपोर्ट आने के बाद इस मिलीभगत में शामिल अन्य कर्मचारियों पर भी इसकी गाज गिर सकती है। गौर करने वाली बात यह है कि ‘प्रज्वल रेवन्ना’ पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न और वीडियो बनाने के गंभीर आरोप पहले से ही हैं, जिसके चलते वह वर्तमान में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...