1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मोदी कैबिनेट ने 17वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश, 8 जून को शपथ ले सकती है नई सरकार

मोदी कैबिनेट ने 17वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश, 8 जून को शपथ ले सकती है नई सरकार

मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet) ने 17वीं लोकसभा (17th Lok Sabha) भंग करने की अनुशंसा की है। अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) इस अनुशंसा पर अपनी मुहर लगाएंगी।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के नतीजों के बाद पीएम मोदी (PM Modi) ने बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में मोदी सरकार (Modi Government) के कार्यकाल की उपलब्धियों पर एक प्रस्ताव पास किया गया। इतना ही नहीं, मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet) ने 17वीं लोकसभा (17th Lok Sabha) भंग करने की अनुशंसा की है। अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) इस अनुशंसा पर अपनी मुहर लगाएंगी।

पढ़ें :- योगी सरकार ने नौकरशाही में किया बड़ा बदलाव, 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के नतीजों में एनडीए (NDA) को बहुमत मिल गया है। अब भाजपा की अगुवाई में एनडीए सरकार बनाने को लेकर मंथन कर रहा है। इस बीच सूत्रों का कहना है कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 8 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद भाजपा नीत एनडीए गठबंधन सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है। चुनाव में भाजपा को छोड़ एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद इस भाजपा की सरकार की रूप रेखा कैसे होगी और पहले मंत्रिमंडल के गठन किन किन चेहरों को शामिल किया जाएगा, इस पर एनडीए की ओर से मंथन शुरू हो गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...