1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. इंदौर के राजबाड़े में लगेगा मोहन यादव सरकार का दरबार

इंदौर के राजबाड़े में लगेगा मोहन यादव सरकार का दरबार

देवी अहिल्याबाई होलकर ने इंदौर के राजवाड़ा से सुशासन की नींव रखी थी। उनके बाद होलकर वंशजों ने इंदौर सहित होलकर राज्य के विकास के बड़े निर्णय राजवाड़ा के दरबार हाल में हुई बैठकों में लिए।

By Shital Kumar 
Updated Date

भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में सूबे के सीएम डॉक्टर मोहन यादव का दरबार लगेगा। ऐसा आजादी के बाद पहली बार ही होगा जब इंदौर के राजबाड़ा में किसी सरकार की कैबिनेट की बैठक आयोजित हो रही है। 20 मई को सरकार यहां कैबिनेट की बैठक आयोजित कर रही है। गौरतलब है कि इंदौर का राजबाड़ा होलकर वंश का है और इसका प्राचीन इतिहास भी मिलता है।

पढ़ें :- मध्य प्रदेश में UCC को विधानसभा की मंजूरी, हंगामे के बीच पास हुआ विधेयक, लिव-इन रजिस्ट्रेशन और बहुविवाह पर सख्ती

राजवाड़ा से सुशासन की नींव रखी थी

देवी अहिल्याबाई होलकर ने इंदौर के राजवाड़ा से सुशासन की नींव रखी थी। उनके बाद होलकर वंशजों ने इंदौर सहित होलकर राज्य के विकास के बड़े निर्णय राजवाड़ा के दरबार हाल में हुई बैठकों में लिए। आजादी के पहले जिस राजवाड़ा में दरबार सजा करता था, स्वतंत्र भारत में पहली बार उसी राजवाड़ा में मोहन सरकार का दरबार लगने वाला है। 20 मई को राजवाड़ा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल के साथ इंदौर सहित प्रदेश के विकास के कई अहम निर्णय लेंगे। कैबिनेट बैठक की तैयारी के लिए गणेश हाल और दरबार हाल को सजाया जा रहा है।

यशवंतराव तृतीय ने दरबार हाल में बैठक की थी

होलकरकालीन ऐतिहासिक राजवाड़ा में आजादी के पहले यशवंतराव तृतीय ने दरबार हाल में अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ बैठक की थी। उस ऐतिहासिक क्षण का चित्र इंदौर के संग्रहालय में सहेजकर रखा हुआ है। राजवाड़ा के गणेश हॉल में जहां होलकर राजा संगीत कार्यक्रम, रंगपंचमी की गेर, ताजिये का जुलूस व खास मौकों पर बैठक करते थे। अब उसी स्थान पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक होगी। वहीं राजवाड़ा परिसर के प्रथम मंजिल पर दरबार हाल में जहां होलकर महाराज मंत्रियों के साथ अपनी रियासत के अहम मुद्दों पर चर्चा करते थे, वहां मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्रियों का भोज होगा।

पढ़ें :- क्या है 44 हजार करोड़ की केन-बेतवा लिंक परियोजना! क्यों हो रहा था इसका विरोध, नेतृत्वकर्ता अमित को अस्पताल भेजा गया

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...