1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चार साल की मासूम ने वीडियो कॉल कर नानी से कहा पापा ने मम्मी को लटका दिया, बात नहीं कर रहीं …दिखाई मां की लाश

चार साल की मासूम ने वीडियो कॉल कर नानी से कहा पापा ने मम्मी को लटका दिया, बात नहीं कर रहीं …दिखाई मां की लाश

यूपी के मुरादाबाद जिले की बुद्धि विहार कॉलोनी (Budhi Vihar Colony) में बुधवार की शाम पांच बजे चार साल की बच्ची ने वीडियो कॉल (Minor Girl Video Call) कर फंदे पर लटका मां का शव अपनी नानी  (Grandmother) को दिखाया तो उनके होश हड़ गए। मासूम ने बताया कि पापा ने मम्मी को लटका दिया है। मम्मी बात नहीं कर रही हैं।

By santosh singh 
Updated Date

गाजियाबाद। यूपी के मुरादाबाद जिले की बुद्धि विहार कॉलोनी (Budhi Vihar Colony) में बुधवार की शाम पांच बजे चार साल की बच्ची ने वीडियो कॉल (Minor Girl Video Call) कर फंदे पर लटका मां का शव अपनी नानी  (Grandmother) को दिखाया तो उनके होश हड़ गए। मासूम ने बताया कि पापा ने मम्मी को लटका दिया है। मम्मी बात नहीं कर रही हैं।

पढ़ें :- Trending Rakhi Collection : इस रक्षाबंधन बाजारों में छाई ये 5 नई और खास राखियां

मृतका के मायके वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और खुद भी गाजियाबाद से आ गए। उन्होंने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है। गाजियाबाद के मुरादनगर के जलालपुर निवासी रूबी रानी (35) की शादी 2019 में गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी रोहित कुमार के साथ हुई थी। रूबी कुंदरकी ब्लॉक के भीकनपुर कुलवाड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर तैनात थीं।

रोहित निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह घर से ऑफिस का काम करते हैं। रूबी बुद्धि विहार में अपने पति और चार साल की बेटी ओजस्वी के साथ किराये के मकान में रहती थीं। मृतका के मायके वालों के अनुसार बुधवार शाम करीब पांच बजे ओजस्वी ने अपनी नानी को वीडियो कॉल की। उसने नानी को बताया कि मम्मी फंदे पर लटकी हैं। वह उससे बात नहीं कर रही हैं। मायके वालों ने रूबी का शव फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए।

उन्होंने इसकी जानकारी मझोला थाने की पुलिस को दी। बाद में मृतका के मायके वाले भी मुरादाबाद आ गए। मायके वालों का आरोप है कि रोहित आए दिन रूबी के साथ मारपीट करता था। उसने ही हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया है।  एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। रोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मोदीनगर का मकान बेचना चाहता है रोहित

पढ़ें :- काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी समारोह में सीएम योगी हुए शामिल, बोले- पीएम मोदी ने आजादी के नायकों को दिया सम्मान

पुलिस पूछताछ में मायके वालों ने बताया कि मोदीनगर में रूबी और रोहित का एक मकान है। इस मकान की किस्त पहले दोनों जमा कर रहे थे लेकिन रोहित ने किस्त देना बंद कर दिया। इसके बाद रूबी ही किस्त जमा कर रही थी। इसके अलावा रोहित रूबी पर दबाव बनाता था कि वह अपने मायके वालों से रुपये लेकर आए। मायके वालों ने 15 हजार रुपये दे भी दिए थे। इसके बाद भी रोहित ने रूबी का उत्पीड़न बंद नहीं किया। वह उसे तरह-तरह से यातनाएं देता था।

यूपीआई से ट्रांसफर कर लिए 50 हजार रुपये

पुलिस की जांच और मायके वालों से पूछताछ में पता चला कि रोहित ने बुधवार को भी रूबी के खाते से यूपीआई के जरिये 50 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए थे। पुलिस ने मोबाइल, लैपटॉप व अन्य सामान कब्जे में ले लिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...