1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Moradabad News: गेट के नीचे दबे सिक्योरिटी गार्ड की तड़प-तड़प कर मौत, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Moradabad News: गेट के नीचे दबे सिक्योरिटी गार्ड की तड़प-तड़प कर मौत, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र से दिल दहलाने वाली एक वीडियो सामने आई है, जिसमे एक बाइक शोरूम पर बतौर सिक्योरिटी गार्ड का काम कर रहे रविन्द्र नाम के व्यक्ति की कम्पनी के गेट पर लगे बड़े लोहे गेट के नीचे दबने से दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुरादाबाद। मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र से दिल दहलाने वाली एक वीडियो सामने आई है, जिसमे एक बाइक शोरूम पर बतौर सिक्योरिटी गार्ड का काम कर रहे रविन्द्र नाम के व्यक्ति की कम्पनी के गेट पर लगे बड़े लोहे गेट के नीचे दबने से दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

दरअसल, घटना आज सुबह 7 बजे के आसपास उस समय की बताई जा रही है जब शताक्षी होंडा शोरूम का मेन गेट बंद करते समय वो अचानक से टूट कर सिक्योरिटी गार्ड रविन्द्र के उपर गिर गया। गेट भारी होने के चलते रविन्द्र ने अपने आपको गेट के नीचे से निकलने का बहुत प्रयास किया लेकिन लगभग 5 मिनट गेट से बाहर नहीं निकल पाया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

थोड़ी देर बाद राहगीरों के द्वारा देखे जाने के बाद आसपास के लोग एकत्र ही गए और उसके बाद रविन्द्र को गेट के नीचे से बाहर निकाला। घटना की सूचना पर कटघर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जिला अस्पताल ले आयी जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस घटना के बाद पीरिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है।

रिपोर्ट-सुशील कुमार सिंह

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...