मोटोरोला सिग्नेचर 27 जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। क्योंकि कंपनी ने अपनी भारतीय वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन का माइक्रोसाइट लाइव कर दिया है।
Motorola Signature 27 : मोटोरोला सिग्नेचर 27 जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। क्योंकि कंपनी ने अपनी भारतीय वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन का माइक्रोसाइट लाइव कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने IMC 2026 में फोन के इंडिया लॉन्च की पुष्टि की थी। वहीं, अब माइक्रोसाइट पर इसके कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी भी सामने आई है।
स्पेसिफिकेशंस
चिपसेट
माइक्रोसाइट के अनुसार मोटोरोला सिग्नेचर 27 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया जाएगा। फोन में बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए डायमंड-इन्फ्यूज्ड थर्मल जेल और नया 3D वेपर चैंबर भी मिलेगा।
कैमरा
Motorola Signature 27 में 50MP Sony LYTIA कैमरा दिया जाएगा। यह ग्लोबल वैरियंट में मौजूद कैमरे जैसा है। कैमरे से जुड़े AI फीचर्स भी फोन का हिस्सा होंगे।
डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो फोन में Aerospace-grade aluminum और Glass-ceramic material का इस्तेमाल किया गया है। इसमें flowing contours के साथ Textured finish मिलेगी। कंपनी ने ऑटोमोटिव और स्पोर्ट्सवियर डिजाइन से प्रेरित Tactical Weave फिनिश और Brushed textile से प्रेरित फिनिश मिलने की जानकारी दी है।
साउंड मोड
Motorola Signature 27 में Bang & Olufsen द्वारा ट्यून किया गया ऑडियो मिलेगा। इसमें म्यूजिक, मूवी, गेमिंग और podcast के लिए अलग-अलग साउंड मोड भी दिए जाएंगे। इससे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से ऑडियो अनुभव को चुन पाएंगे।