HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. MP teacher recruitment 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने 10 हजार से अधिक पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें जल्द आवेदन

MP teacher recruitment 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने 10 हजार से अधिक पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें जल्द आवेदन

अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरु हो रही है। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 फरवरी है

By आराधना शर्मा 
Updated Date

MP teacher recruitment 2025: अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरु हो रही है। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 फरवरी है, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तिथि तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आवेदन में सुधार करने के इच्छुक उम्मीदवार 16 फरवरी 2025 तक अपने फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे।

पढ़ें :- IOCL Recruitment : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने निकाली बंपर भर्ती, ये डिग्री वाले आज ही करें अप्लाई

जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, माध्यमिक शिक्षक (विषय, खेल एवं संगीत गायन वादन) और प्राथमिक शिक्षक (खेल संगीत गायन-वादन व नृत्य) और जनजातीय विभाग के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षक (विषय) और प्राथमिक शिक्षक (खेल, संगीत, गायन वादन, नृत्य) चयन परीक्षा 2024 से टीचरों के 10758 पदों पर भर्ती की जाएगी।

आयु सीमा

इसके भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 साल से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई

  • नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को खुद को रजिस्टर करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन के लिए आगे बढ़ें।
  • उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन फॉर्म को पूरा भरने के बाद सबमिट कर दें।
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार अपने फॉर्म का पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
  • पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करने के बाद कैंडिडेट्स एक प्रिंट आउट ले लें।
  • जानकारी के अनुसार, इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 20 मार्च से शुरू किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट का आयोजन
  • सुबह 9 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा। वहीं, दूसरी शिफ्ट का आयोजन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...