1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. MUDA Scam : CM सिद्धरमैया रमैया पहुंचे हाई कोर्ट, राज्यपाल थावरचंद गहलोत के आदेश को दी चुनौती

MUDA Scam : CM सिद्धरमैया रमैया पहुंचे हाई कोर्ट, राज्यपाल थावरचंद गहलोत के आदेश को दी चुनौती

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया रमैया (Karnataka Chief Minister Siddaramaiah Ramaiah ) MUDA जमीन घोटाले में अपना नाम आने के बाद सोमवार को हाई कोर्ट पहुंच गए। उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर राज्यपाल थावरचंद गहलोत (Governor Thawarchand Gehlot)  द्वारा अपने खिलाफ केस चलाने के आदेश को चुनौती दी है।

By santosh singh 
Updated Date

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया रमैया (Karnataka Chief Minister Siddaramaiah Ramaiah ) MUDA जमीन घोटाले में अपना नाम आने के बाद सोमवार को हाई कोर्ट पहुंच गए। उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर राज्यपाल थावरचंद गहलोत (Governor Thawarchand Gehlot)  द्वारा अपने खिलाफ केस चलाने के आदेश को चुनौती दी है। यह केस मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण जमीन स्कैम से जुड़ा हुआ है।

पढ़ें :- Viral Video: लड़की को आई नींद तो लड़का ट्रेन में अश्लीलता पर उतरा तो इस तरह सिखाया सबक 

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने केस को दी गई अनुमति को रद्द करने का अनुरोध करते हुए एक रिट याचिका दायर की। न्यायमूर्ति हेमंत चंदनगौदर की एकल पीठ आज यानी सोमवार दोपहर 2:30 बजे याचिका पर सुनवाई करेगी।

वहीं, कांग्रेस नेता रमेश बाबू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी वापस लेने के निर्देश देने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। इस बीच कर्नाटक कांग्रेस ने राज्यपाल के फैसले के विरोध में राज्यव्यापी विरोध-प्रदर्शन किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...