1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Muhammad Yunus meets Xi Jinping :  बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार यूनुस ने शी जिनपिंग से की मुलाकात

Muhammad Yunus meets Xi Jinping :  बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार यूनुस ने शी जिनपिंग से की मुलाकात

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Chinese President Xi Jinping) ने शुक्रवार को बीजिंग में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस (Muhammad Yunus Xi Jinping Meet) से मुलाकात की।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Muhammad Yunus meets Xi Jinping :  चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Chinese President Xi Jinping) ने शुक्रवार को बीजिंग में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस (Muhammad Yunus Xi Jinping Meet) से मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब भारत के साथ बदलते रिश्तों के बीच बांग्लादेश को नए सहयोगियों की तलाश है।

पढ़ें :- होर्मुज में अमेरिकी कार्रवाई पर भड़का ईरान, कहा-इससे हालात और होंगे खराब

खबरों के अनुसार, चीन की चार दिवसीय यात्रा पर आए यूनुस ने बुधवार को हैनान पहुंचने के बाद देश के बोआओ फोरम फॉर एशिया वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लिया। वे गुरुवार को बीजिंग पहुंचे और हवाई अड्डे पर चीनी उप विदेश मंत्री सन वेइदोंग ने उनका स्वागत किया। शी के साथ अपनी बैठक की तैयारी करते हुए यूनुस ने गुरुवार को चीन से चीनी ऋणों के लिए ब्याज दरों को कम करने और चीनी-वित्त पोषित परियोजनाओं पर प्रतिबद्धता शुल्क माफ करने का आह्वान किया।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बोआओ फोरम फॉर एशिया वार्षिक सम्मेलन के दौरान चीनी कार्यकारी उप प्रधानमंत्री डिंग ज़ुएक्सियांग के साथ अपनी बैठक में यूनुस ने कई विकास परियोजनाओं में चीनी समर्थन मांगा। उन्होंने बांग्लादेश को दिए जाने वाले चीनी ऋणों के लिए ब्याज दरों को तीन प्रतिशत से घटाकर 1-2 प्रतिशत करने का भी आह्वान किया और बांग्लादेश में चीनी-वित्त पोषित परियोजनाओं पर प्रतिबद्धता शुल्क माफ करने की मांग की।

 

पढ़ें :- Strait of Hormuz Routes : होर्मुज के रूट सुरक्षित करने के लिए भारत के साथ काम करना चाहता है दक्षिण कोरिया, राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का ये है प्लान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...