1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मुंबई: पूरे परिवार की मौत मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, तरबूज में था चूहे मारने का जहर

मुंबई: पूरे परिवार की मौत मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, तरबूज में था चूहे मारने का जहर

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घर से मिले तरबूज के बचे हुए हिस्सों और मृतकों के विसरा सैंपल को फॉरेंसिक लैब भेजा था। अब आई एफएसएल रिपोर्ट में साफ हुआ है कि तरबूज और शवों के नमूनों में जिंक फॉस्फाइड मौजूद था। विशेषज्ञों के मुताबिक यह बेहद घातक जहर शरीर के अंदर पहुंचते ही तेजी से असर करता है और कुछ ही समय में शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है...

By Harsh 
Updated Date

मुंबई:  मुंबई में एक ही परिवार के चार लोगों की रहस्यमयी मौत के मामले में फॉरेंसिक जांच ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि परिवार ने जिस तरबूज को खाया था, उसमें जिंक फॉस्फाइड नाम का खतरनाक जहर मिला था। यह वही जहरीला रसायन है जिसका इस्तेमाल आमतौर पर चूहे मारने की दवा में किया जाता है।

पढ़ें :- दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, ‘Urban Mindset’ टी-शर्ट बनी विवाद की वजह, दो आरोपी गिरफ्तार

यह दर्दनाक घटना 26 अप्रैल को दक्षिण मुंबई में सामने आई थी। घर के भीतर अब्दुल्लाह डोकाड़िया, उनकी पत्नी नसीम और दोनों बेटियां आयशा व जैनब मृत पाए गए थे। शुरुआती जांच में मामला फूड पॉइजनिंग का माना गया था क्योंकि परिवार ने रात में चिकन पुलाव के बाद तरबूज खाया था। हालांकि मौत की असली वजह को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घर से मिले तरबूज के बचे हुए हिस्सों और मृतकों के विसरा सैंपल को फॉरेंसिक लैब भेजा था। अब आई एफएसएल रिपोर्ट में साफ हुआ है कि तरबूज और शवों के नमूनों में जिंक फॉस्फाइड मौजूद था। विशेषज्ञों के मुताबिक यह बेहद घातक जहर शरीर के अंदर पहुंचते ही तेजी से असर करता है और कुछ ही समय में शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है।

जांच एजेंसियां अब इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर तरबूज में यह जहरीला पदार्थ पहुंचा कैसे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मामला हादसा है, लापरवाही है या इसके पीछे कोई साजिश छिपी हुई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू से पड़ताल कर रही है।

पढ़ें :- हिमाचल प्रदेश में देश विरोधी पोस्ट के आरोप में UP का युवक हिरासत में, केंद्रीय एजेंसी के इनपुट पर पुलिस की कार्रवाई जारी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...