1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में बड़ा खुलासा, अयोध्या से पकड़ा गया मुख्य शूटर

शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में बड़ा खुलासा, अयोध्या से पकड़ा गया मुख्य शूटर

जांच एजेंसियों को सूचना मिली थी कि हत्या में शामिल आरोपी लखनऊ से गोरखपुर की तरफ जा रहा है। इसके बाद बंगाल पुलिस ने यूपी पुलिस से संपर्क किया और अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर निगरानी बढ़ा दी गई। बताया जा रहा है कि जैसे ही संदिग्ध की कार बूथ नंबर चार के पास पहुंची, पुलिस टीम ने उसे चारों ओर से घेर लिया..

By हर्ष गौतम 
Updated Date

Lucknow:  पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता और मुख्यमंत्री विपक्ष शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य शूटर को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भागने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस ने हाईवे पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

पढ़ें :- बंगाल विधानसभा में टीएमसी ने शोभनदेब चट्टोपाध्याय को बनाया नेता प्रतिपक्ष

यूपी-बंगाल पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियों को सूचना मिली थी कि हत्या में शामिल आरोपी लखनऊ से गोरखपुर की तरफ जा रहा है। इसके बाद बंगाल पुलिस ने यूपी पुलिस से संपर्क किया और अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर निगरानी बढ़ा दी गई। बताया जा रहा है कि जैसे ही संदिग्ध की कार बूथ नंबर चार के पास पहुंची, पुलिस टीम ने उसे चारों ओर से घेर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राज सिंह के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।

बिहार कनेक्शन से मिला सुराग

इस पूरे मामले में बिहार के बक्सर से पकड़े गए दो संदिग्धों ने अहम जानकारी दी थी। पूछताछ के दौरान पुलिस को तीसरे आरोपी यानी मुख्य शूटर की लोकेशन और मूवमेंट का पता चला। इसी इनपुट के आधार पर पुलिस उसकी ट्रैकिंग कर रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी से शुरुआती पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे किसका हाथ था और क्या इस साजिश में और भी लोग शामिल थे।

पढ़ें :- प्रेम विवाह के तीन महीने बाद मौत, जलती चिता से निकाला गया मोनिका का शव, जल्दबाजी में ससुराल वाले कर रहे थे अंतिम संस्कार

हत्या के बाद मचा था राजनीतिक बवाल

चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई थी। शुभेंदु अधिकारी के बेहद करीबी माने जाने वाले रथ की गोली मारकर हत्या की गई थी, जिसके बाद कानून-व्यवस्था और राजनीतिक दुश्मनी को लेकर कई सवाल उठे थे। फिलहाल आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता ले जाया गया है। जांच एजेंसियों का मानना है कि इस गिरफ्तारी से जल्द ही पूरे हत्याकांड की साजिश का पर्दाफाश हो सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...