1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मेरे 90 सेकेंड के भाषण ने कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन में मचा दी खलबली : पीएम मोदी

मेरे 90 सेकेंड के भाषण ने कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन में मचा दी खलबली : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मंगलवार को राजस्थान के टोंक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे 90 सेकेंड के भाषण ने कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन में खलबली मचा दी है। पीएम मोदी (PM Modi)  कहा था कि 'कांग्रेस महिलाओं का मंगलसूत्र छीनना चाहती है'

By santosh singh 
Updated Date

टोंक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मंगलवार को राजस्थान के टोंक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे 90 सेकेंड के भाषण ने कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन में खलबली मचा दी है। पीएम मोदी (PM Modi)  कहा था कि ‘कांग्रेस महिलाओं का मंगलसूत्र छीनना चाहती है’ वाली टिप्पणी पर छिड़ी बहस के बीच प्रधानमंत्री ने मंगलवार को दोहराया कि उन्होंने देश के सामने सच रख दिया है कि कांग्रेस आपकी संपत्ति छीनकर उसे अपने खास लोगों में बांटने की गहरी साजिश रच रही है।

पढ़ें :- Viral Video: 24 घंटे में 101 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली लिली फिलिप्स का चौंकाने वाला दावा,उन्हें याद रहे सिर्फ 10 चेहरे

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि परसों जब मैं राजस्थान आया था तो अपने 90 सेकंड के भाषण में मैंने कुछ सच्चाईयां देश के सामने रखी थीं। इससे कांग्रेस और इंडी गठबंधन में खलबली मच गई है। मैंने देश के सामने सच्चाई रखी थी कि कांग्रेस आपकी संपत्ति छीनकर अपने खास लोगों को बांटने की गहरी साजिश रच रही है। पीएम ने कहा कि मैंने उनकी वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति को उजागर किया। मेरे इस खुलासे से कांग्रेस और इंडी गठबंधन को इतनी मिर्ची क्यों लग रही है?

पढ़ें :- BJP विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने डिप्टी CM से सवाल पूछने वालों की पिटाई पर हुए आग बबूला, बोले -'UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का अधिकार है'

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi)  ने पूछा कि आखिर कांग्रेस सच्चाई से इतनी डरती क्यों है? अगर 2014 के बाद केंद्र में कांग्रेस की सरकार होती तो क्या होता? पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 में आपने मोदी को देश की सेवा करने का अवसर दिया। तब देश ने ऐसे फैसले किए जिनकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। लेकिन सोचिए कि 2014 के बाद भी और आज भी अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार होती तो क्या होता।

तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति कर रही कांग्रेस

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)ने कहा कि अगर कांग्रेस होती तो आज भी जम्मू-कश्मीर में हमारी सेनाओं पर पत्थर फेंके जाते। कांग्रेस होती तो दुश्मन सीमा पार से आते। अगर कांग्रेस होती तो न तो हमारे सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन लागू होती और न ही हमारे पूर्व सैनिकों को एक लाख करोड़ रुपये मिलते। कांग्रेस की सोच हमेशा तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति की रही है।

धर्म के नाम पर अब नहीं मिलेगा आरक्षण

पीएम मोदी ने कहा कि 2004 से 2010 के बीच कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में चार बार मुस्लिम आरक्षण लागू करने की कोशिश की, लेकिन कानूनी बाधाओं और सुप्रीम कोर्ट की जागरूकता के कारण यह अपनी योजनाओं को पूरा नहीं कर सके। संविधान इसके बिल्कुल खिलाफ है। आरक्षण का जो अधिकार बाबा साहेब ने दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को दिया, कांग्रेस और इंडी गठबंधन उसे धर्म के आधार पर मुसलमानों को देना चाहते थे।

पढ़ें :- दिल्ली में प्रदूषण के चलते लागू हुआ ग्रैप-2: महंगी पार्किंग से लेकर क्या-क्या बदला, जानिए

कांग्रेस की इन साजिशों के बीच मोदी आज आपको खुले मंच से गारंटी दे रहे हैं कि दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण न तो खत्म किया जाएगा और न ही धर्म के नाम पर बंटने दिया जाएगा। यह मोदी की गारंटी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...