1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. ‘नाना आगे थे और मैं पीछे… झाड़ियों से अचानक बरसने लगीं गोलियां’, चश्मदीद ने सुनाई खौफनाक वारदात

‘नाना आगे थे और मैं पीछे… झाड़ियों से अचानक बरसने लगीं गोलियां’, चश्मदीद ने सुनाई खौफनाक वारदात

बिहार के सीतामढ़ी जिले में आज यानी रविवार को एक खौफनाक गोलीकांड ने सनसनी मचा दी। इस घटना के बाद सामने आए एक चश्मदीद ने उस वक्त का आंखों देखा हाल बताया है। चश्मदीद के मुताबिक, “नाना आगे चल रहे थे और मैं उनके पीछे था। तभी अचानक झाड़ियों की तरफ से गोलियां चलने लगीं। सब कुछ मेरी आंखों के सामने हुआ।”

By Sushil Sah 
Updated Date

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले में आज यानी रविवार को एक खौफनाक गोलीकांड ने सनसनी मचा दी। इस घटना के बाद सामने आए एक चश्मदीद ने उस वक्त का आंखों देखा हाल बताया है। चश्मदीद के मुताबिक, “नाना आगे चल रहे थे और मैं उनके पीछे था। तभी अचानक झाड़ियों की तरफ से गोलियां चलने लगीं। सब कुछ मेरी आंखों के सामने हुआ।”

पढ़ें :- मुजफ्फरपुर के डॉ. आशुतोष को मिला राष्ट्रीय सम्मान, 450 बच्चों को दी नई जिंदगी

मौके पर मौजूद गवाह के बयान से वारदात की खौफ का अंदाजा लगाया जा सकता है। यहां अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने झाड़ियों में छिपकर गोलीबारी की, जिससे किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस खतरनाक वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह क्या थी, हमलावर कौन थे और वारदात को किस मकसद से अंजाम दिया गया— इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। साथ ही पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

क्या है मामला?

कुछ समय पहले तक नाना-नातिन एक साथ टहल रहे थे। नाना आगे चल रहे थे और नातिन पीछे थी। तभी झाड़ियों की आड़ से अचानक गोलियों की आवाज सुनाई देने लगी। आवाज सुनने के बाद जान बचाने के लिए जैसे ही नाना भागे तो नातिन भी उनके पीछे दौड़ी। उस वक्त वह कुछ दूर ही पहुंच पाई कि नाना को गोली लगी और गिर पड़े। नातिन के आंखों के सामने हुई इस घटना ने उसको झकझोर कर रख दिया है।

फिलहाल इस सनसनीखेज घटना की वजह से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पढ़ें :- पति ने पहली पत्नी के रहते कर ली दूसरी शादी, सरकारी योजना का लाभ लेने का आरोप, FIR दर्ज

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...