1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा तहसील को मिले नए एसडीएम कुणाल, अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत; 20 जुलाई को होगी पहली अहम बैठक

नौतनवा तहसील को मिले नए एसडीएम कुणाल, अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत; 20 जुलाई को होगी पहली अहम बैठक

नौतनवा तहसील को मिले नए एसडीएम कुणाल, अधिवक्ताओं ने किया जोरदार स्वागत; 20 जुलाई को होगी पहली अहम बैठक

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा तहसील को शनिवार को नए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के रूप में कुणाल मिले। उन्होंने विधिवत पदभार ग्रहण करते ही तहसील परिसर में नई कार्यशैली और बेहतर प्रशासनिक समन्वय का संकेत दिया। पदभार संभालने के तुरंत बाद रेवेन्यू बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया और न्यायिक व राजस्व कार्यों में बेहतर तालमेल की अपेक्षा व्यक्त की।

पढ़ें :- BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो.तारीक मंसूर, बोले- यूपी चुनाव महत्वपूर्ण, पर राष्ट्रीय पदाधिकारी की जिम्मेदारी एक प्रदेश नहीं, बल्कि देश की होती है

रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने नवागत एसडीएम से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील में लंबित मामलों के पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण की मांग भी रखी।

स्वागत कार्यक्रम में संघ के मंत्री दयानंद यादव, उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ला, अधिवक्ता नामिका, रविंद्र नाथ त्रिपाठी, दीपेंद्र प्रजापति, राजीव कुमार सिंह, बुद्धेश प्रसाद, आदित्य दुबे, सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर तहसीलदार करण सिंह ने नवागत एसडीएम का अधिवक्ताओं से परिचय कराया। उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन और बार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा बार और बेंच के बीच सहयोगात्मक वातावरण को और मजबूत किया जाएगा।

20 जुलाई को होगी पहली औपचारिक बैठक

पढ़ें :- गोंडा: हिंदू छात्राओं ने बुर्का पहनकर 'लगाई दिही चोलिया के हुक' गाने में डांस किया, विवाद बढ़ा तो BSA ने जांच का आदेश दिया

सूत्रों के अनुसार, नवागत एसडीएम कुणाल 20 जुलाई को तहसील के सभी अधिवक्ताओं के साथ पहली औपचारिक बैठक करेंगे। बैठक में अधिवक्ताओं की समस्याओं, राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण तथा प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। एसडीएम की पहली बैठक को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह और उम्मीद का माहौल है।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...