1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Navratri 2024: भूलकर भी कलश के साथ इस तरह न रखें नारियल, वरना धन का विनाश होगा और शत्रु भी बढ़ेंगे, नारियल रखने का ये है सही तरीका

Navratri 2024: भूलकर भी कलश के साथ इस तरह न रखें नारियल, वरना धन का विनाश होगा और शत्रु भी बढ़ेंगे, नारियल रखने का ये है सही तरीका

आज से नवरात्रि शुरु हो गई हैं। हर घर में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए घरों में कलश की स्थापना की जाती है। साथ ही नारियल भी रखा जाता है। कई लोगो को कन्फ्यूजन रहती हैं कि नारियल को सीधा रखा जाता है या फिर लेटा कर। उसका मुख अपनी तरफ किया जाता है या मां दुर्गा की तरफ।कई लोग नारियल को गलत तरह से स्थापित करते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज से नवरात्रि शुरु हो गई हैं। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए घरों में कलश की स्थापना की जाती है। साथ ही नारियल भी रखा जाता है। कई लोगो को कन्फ्यूजन रहती हैं कि नारियल को सीधा रखा जाता है या फिर लेटा कर। उसका मुख अपनी तरफ किया जाता है या मां दुर्गा की तरफ।कई लोग नारियल को गलत तरह से स्थापित करते है। जिसकी वजह से उन्हें जीवन में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

पढ़ें :- Mangal Uday In Kumbh Rashi 2026 :  ग्रहों के सेनापति मंगल जल्द होने जा रहे हैं उदय , इन राशियों की बदलेगी किस्मत

नवरात्रि में पूजा के दौरान घरों के मंदिर में नारियल की स्थापना भगवान गणेश और देवी दुर्गा के आह्नान का प्रतीक माना जाता है। जिससे घर में शांति और लोगो को हर काम में सफलता मिलती है। ऐसा माना जाता है कि नारियल में ब्रह्मा, विष्णु और भगवान शिव का वास होता है।

इसलिए घर में कलश की स्थापना शुभ माना जाता है। लेकिन पूजा करते समय कुछ लोग नारियल का नुकीला वाला हिस्सा ऊपर की तरफ करके रख देते है। जो गलत है। इसे शुभ नहीं माना जाता है। इसके पीछे तर्क माना जाता है कि नारियल के मुख नीचे होने से शत्रुओं की वृद्धि होती है। नारियल का मुख ऊपर की तरख रखने से रोग बढ़ते है। पूर्व की तरफ मुख रखने से धन का विनाश होता है। इसलिए नारियल का मुख हमेशा अपनी तरफ कलश स्थापना माता रानी के दाहिने तरफ करनी चाहिए।

कलश पर नारियल रखते समय ध्यान रखें कि कलश का नारियल खराब या टूटा हुआ न हो। लाल रंग देवी दुर्गा का प्रतीक माना जाता है। इसलिए नारियल को लाल रंग के कपड़े ले लपेटकर रखना चाहिए। कलश स्थापना शुभ मुहूर्त और विधि के अनुसार किया जाना चाहिए।नारियल का मुख हमेशा अपनी तरफ ही रखना चाहिए।

पढ़ें :- Matsya Jayanti 2026 :  आज है भगवान विष्णु के प्रथम अवतार मत्स्य जयंती , करें श्रीहरि के इस दिव्य स्तोत्र का पाठ
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...