1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Navratri Special: अष्टमी के दिन मां गौरी को लगाएं उनका प्रिय भोग नारियल का लड्डू

Navratri Special: अष्टमी के दिन मां गौरी को लगाएं उनका प्रिय भोग नारियल का लड्डू

आज नवरात्रि का आठवां दिन है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरुप मां गौरी की पूजा की जाती है। व्रत रखा जाता है और कन्या पूजन किया जाता है। माता सीता ने श्री राम की प्राप्ति के लिए इन्ही की पूजा की थी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज नवरात्रि का आठवां दिन है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरुप मां गौरी की पूजा की जाती है। व्रत रखा जाता है और कन्या पूजन किया जाता है। माता सीता ने श्री राम की प्राप्ति के लिए इन्ही की पूजा की थी।

पढ़ें :- Navratri Fasting Health :  नवरात्रि‍ व्रत में डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें ध्यान ? नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल

शादी विवाह में आ रही दिक्कतों बाधाओं के निवारण में मां गौरी की पूजा अचूक होती है। मां गौरी को नारियल का भोग बहुत प्रिय है। इसलिए मां गौरी को प्रसन्न करके मनचाही मुराद पाने के लिए उन्हें नारियल के लड्डू का भोग लगाकर प्रसन्न करें। तो चलिए जानते है नारियल के लड्डू को बनाने का तरीका।

नारियल के लड्डू बनाने के लिए ये है जरुरी सामान

7 से 8 कप कसा हुआ नारियल
करीब 4 कप गुड़
8 से 10 बड़े चम्मच घी
1 कप कटा हुआ बादाम
1 कप कटा हुआ काजू
आधा कप कटा हुआ अखरोट
4 बड़े चम्मच किशमिश
2 बड़े चम्मच खसखस
1 चम्मच इलायची पाउडर

नारियल के लड्डू बनाने का ये है तरीका

पढ़ें :- स्कूलों के पास नहीं बेच सकते चिप्स-बिस्किट? FSSAI ने तय किए नमक-चीनी-फैट के मानक

भोग के  लिए नारियल का लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दो बड़े चम्मच घी गर्म कर लें। फिर इसमें बादाम, काजू, अखरोट, और किशमिश डालकर, धीमी आंच पर मेवे कुरकुरे होने तक भून लें।

अब कढ़ाई से निकालकर एक तरफ रख दें। अब इस कढ़ाई में फिर से 2 बड़े चम्मच घी गर्म करें और 4 कप नारियल डालें। धीमी आंच पर नारियल की खुशबू आने तक भून लें।

अब दो कप गुड़ डालें और अच्छी तरह मिलाएं। गुड़ पिघलने तक पकाते रहें। अब इसमें भुने हुए मेवे 1 बड़ा चम्मच खसखस, और इलायची पाउडर डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। अब आंच बंद करें और इस मिक्स को थोड़ा ठंडा कर लें। जब ये हल्का गुनगुना हो तो इसके लड्डू बना दें।

 

पढ़ें :- 'हनुमान अंश' के सेट पर बीयर पीने का था प्लान, पर खानी पड़ी दाल-खिचड़ी; एक्टर ने बताया मजेदार किस्सा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...