1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. नीरज चोपड़ा ने Audi RS Q8 Performance को किया लॉन्‍च,इसको Lamborghini, Mercedes से मिलेगी कड़ी चुनौती

नीरज चोपड़ा ने Audi RS Q8 Performance को किया लॉन्‍च,इसको Lamborghini, Mercedes से मिलेगी कड़ी चुनौती

दुनियाभर के कई देशों के साथ ही भारत में भी स्‍पोर्ट्स और लग्‍जरी कारों को काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। जर्मनी की लग्‍जरी वाहन निर्माता Audi भी कई सेगमेंट में अपनी कारों को देश में ऑफर करती है। ऑडी की ओर से भारत में नई गाड़ी के तौर पर दमदार इंजन और फीचर्स के साथ Audi RS Q8 Performance को ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा (Olympic gold medallist Neeraj Chopra) ने लॉन्‍च कर दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्‍ली। दुनियाभर के कई देशों के साथ ही भारत में भी स्‍पोर्ट्स और लग्‍जरी कारों को काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। जर्मनी की लग्‍जरी वाहन निर्माता Audi भी कई सेगमेंट में अपनी कारों को देश में ऑफर करती है। ऑडी की ओर से भारत में नई गाड़ी के तौर पर दमदार इंजन और फीचर्स के साथ Audi RS Q8 Performance को ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा (Olympic gold medallist Neeraj Chopra) ने लॉन्‍च कर दिया है। नई गाड़ी में कितना दमदार इंजन दिया गया है। इसमें किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। किस कीमत पर ऑडी की नई एसयूवी को खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

पढ़ें :- Mahindra XUV 3XO ZNG लॉन्च , जाने कीमत और फ्यूल ऑप्शन के साथ रेंज

Audi RS Q8 PErformance लॉन्‍च

Audi की ओर से भारत में नई एसयूवी के तौर पर Audi RS Q8 Performance को लॉन्‍च कर दिया गया है। इस गाड़ी में दमदार इंजन और बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जा रहा है। भारत के जेवलिन स्‍टार Neeraj Chopra ने एक कार्यक्रम के दौरान इस स्‍पोर्ट्स एसयूवी को लॉन्‍च किया।

कितना दमदार इंजन?

Audi RS Q8 Performance में कंपनी की ओर से चार लीटर की क्षमता का V8 इंजन दिया गया है। जिससे इसे 640 हॉर्स पावर और 850 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस गाड़ी में कंपनी की ओर से 8स्‍पीड ट्रिपट्रॉनिक ट्रांसमिशन को दिया गया है। इसे सिर्फ 3.6 सेकेंड में ही 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्‍पीड 305 किलोमीटर प्रति घंटा तक है।

जानें कैसे हैं फीचर्स?
Audi RS Q8 Performance एसयूवी में कंपनी की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स को दिया गया है। इसमें 22 और 23 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, 360 डिग्री कैमरा, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 12.3 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, 17 स्‍पीकर के साथ Bang and Olufsen का ऑडियो सिस्‍टम, ऑडी कनेक्‍ट केयर, हेड-अप डिस्‍प्‍ले, फ्रंट में हनीकॉम्‍ब ग्रिल, एचडी मैट्रिक्‍स एलईडी लाइट्स, डिजिटल ओएलईडी टेल लाइट्स, आरएस बैजिंग, कार्बन पैकेज, स्‍पोर्ट सीट्स, सिरेमिक ब्रेक, आरएस स्‍पोर्ट्स एग्‍जॉस्‍ट सिस्‍टम, एक्टिव रोल स्‍टेबलाइजेशन, रियर स्‍पोर्ट डिफरेंशियल, आरएस के मुताबिक ट्यून्‍ड एडेप्टिव एयर सस्‍पेंशन, ऑल व्‍हील स्‍टेयरिंग, पैनोरमिक सनरूफ,पावर लैचिंग डोर, वेंटिलेटिड सीट्स, फोर जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, एयर क्‍वालिटी पैकेज, एडजस्‍टेबल और एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल असिस्‍ट के साथ लेन गाइडेंस, इंटरसेक्‍शन असिस्‍ट, रिमोट पार्क असिस्‍ट प्‍लस, नाइट विजन असिस्‍ट जैसे कई फीचर्स को दिया जा रहा है। इसमें आठ स्‍टैंडर्ड और नौ एक्‍सक्‍लूजिव कलर ऑप्‍शंस भी मिलते हैं।

जानें कितनी है कीमत?

पढ़ें :- Volkswagen ID. ERA 8X लॉन्च  , जानें रेंज और फीचर्स

कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में इस एसयूवी को 17 February 2025 को औपचारिक तौर पर लॉन्‍च कर दिया गया है। एसयूवी की एक्‍स शोरूम 2.49 कीमत करोड़ रुपये रखी गई है। लॉन्‍च के पहले ही इस गाड़ी के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया था। पांच लाख रुपये में ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड से इसके लिए बुकिंग करवाई जा सकती है।

किनसे है मुकाबला?

बाजार में इसका सीधा मुकाबला Lamborghini Urus और Prosche जैसी दमदार एसयूवी के साथ होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...