1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Neeraj Chopra’s Match: आज पेरिस डायमंड लीग 2025 की ट्रॉफी अपने नाम करने उतरेंगे नीरज चोपड़ा; जानिए कब-कहां देख पाएंगे मुकाबला

Neeraj Chopra’s Match: आज पेरिस डायमंड लीग 2025 की ट्रॉफी अपने नाम करने उतरेंगे नीरज चोपड़ा; जानिए कब-कहां देख पाएंगे मुकाबला

Neeraj Chopra's Paris Diamond League 2025 Match: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा शुक्रवार को पेरिस डायमंड लीग 2025 में हिस्सा लेंगे। जहां ट्रॉफी के लिए उनकी सीधी टक्कर जर्मनी के जूलियन वेबर, दो बार के विश्व चैम्पियन ग्रेनाडा के पीटर्स एंडरसन से होगी। लीग में हिस्सा ले रहे कुल 8 जैवलिन थ्रोअर में से पांच एथलीट 90 मीटर का आंकड़ा छू चुके हैं। आइये जानते हैं कि पेरिस डायमंड लीग 2025 में नीरज चोपड़ा का मुकाबला कब शुरू होगा और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी।

By Abhimanyu 
Updated Date

Neeraj Chopra’s Paris Diamond League 2025 Match: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा शुक्रवार को पेरिस डायमंड लीग 2025 में हिस्सा लेंगे। जहां ट्रॉफी के लिए उनकी सीधी टक्कर जर्मनी के जूलियन वेबर, दो बार के विश्व चैम्पियन ग्रेनाडा के पीटर्स एंडरसन से होगी। लीग में हिस्सा ले रहे कुल 8 जैवलिन थ्रोअर में से पांच एथलीट 90 मीटर का आंकड़ा छू चुके हैं। आइये जानते हैं कि पेरिस डायमंड लीग 2025 में नीरज चोपड़ा का मुकाबला कब शुरू होगा और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी।

पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर

पेरिस डायमंड लीग 2025 में नीरज चोपड़ा का मुकाबला शुक्रवार देर रात भारतीय समयानुसार 1:15 बजे शुरू होगा। भारत में इस स्पर्धा का लाइव टेलीकास्ट टीवी चैनलों पर नहीं किया जाएगा। हालांकि, वांडा डायमंड लीग के यूट्यूब चैनल पर इस स्पर्धा की स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। नीरज डायमंड लीग के पेरिस चरण में आठ साल बाद हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने पिछले साल ओलंपिक गेम्स पर पूरा फोकस होने के कारण उन्होंने पेरिस डायमंड लीग में नहीं खेला था। आखिरी बार नीरज 2017 में पेरिस डायमंड लीग में जूनियर विश्व चैम्पियन के तौर पर खेले थे। इस दौरान उन्होंने पांचवां स्थान हासिल किया था।

दो बार वेबर से पीछे रह गए नीरज चोपड़ा

पेरिस डायमंड लीग 2025 में नीरज चोपड़ा के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी 31 साल के जूलियन वेबर होंगे, जिन्होंने दोहा डायमंड लीग और पोलैंड में जानुज कुसोसिंकी मेमोरियल स्पर्धा में नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़ ट्रॉफी अपने नाम की थी। जूलियन वेबर ने 16 मई को दोहा डायमंड लीग में 91.06 मीटर दूरी का भाला फेंका था, जबकि चोपड़ा 90.23 मीटर की दूरी ही तय कर पाये थे। वेबर ने 23 मई को जानुज कुसोसिंकी मेमोरियल स्पर्धा में 86.12 मीटर और चोपड़ा ने 84.14 मीटर का थ्रो फेंका था। पीटर्स दोनों में तीसरे स्थान पर रहे थे।

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स 2026: नितेश कुमार ने जीता गोल्ड, भारत ने 114 पदकों के साथ रचा इतिहास
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...