1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दीपके बोले- भाजपा गुंडे भेज पत्थरबाजी करवा रही, दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद, सीजेआई बोले- जरूरत पड़ने पर दखल दूंगा

दीपके बोले- भाजपा गुंडे भेज पत्थरबाजी करवा रही, दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बंद, सीजेआई बोले- जरूरत पड़ने पर दखल दूंगा

नीट परिक्षा लीक को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार गुरुवार को भी प्रदर्शन जारी है। सीजेपी प्रमुख अजीत दीपके ने आरोप लगया है कि प्रदर्शनकारियों के बीच भाजपा अपने गुंडे भेज पत्थरबाजी करवा रही है...

By Harsh 
Updated Date

नई दिल्ली। नीट परिक्षा लीक को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार गुरुवार को भी प्रदर्शन जारी है। सीजेपी प्रमुख अजीत दीपके ने आरोप लगया है कि प्रदर्शनकारियों के बीच भाजपा अपने गुंडे भेज पत्थरबाजी करवा रही है।

पढ़ें :- 'लाओस' में हाथियों के इलाज के लिए वनतारा का खास इंतजाम, 'मोबाइल वेटरनरी यूनिट' से बीमार और घायल हाथियों का होगा इलाज, बनेगा विशेष अस्पताल

दरअसल जंतर-मंतर से लगभग एक किलोमीटर दूर बुधवार रात करीब 8:30 बजे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई ​थी। पुलिस के मुताबिक, कुछ उपद्रवियों द्वारा कनॉट प्लेस के टॉल्सटॉय मार्ग पर पुलिस पर पत्थराव हुआ। जिससे एसीपी कनॉट प्लेस विवेक भगत जख्मी हो गए। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।

उधर सुरक्षा को मद्देनजर रख सरकार ने दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। सबसे चर्चा में सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन का बंद होना रहा। जिसका मामला अब सीजेआई सूर्यकांत के समक्ष पहुंच गया है।

सीजेआई सूर्यकांत ने क्या कहा

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत से अनुरोध किया कि सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ताओं, न्यायालय के कर्मचारियों और वैध प्रवेश पास रखने वाले पक्षकारों को स्टेशन से बाहर आने-जाने की अनुमति दी जाए। इस पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने आश्वासन देते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर दखल दूंगा ।

पढ़ें :- Jio के 10वें Birthday पर Brands की धूम! Swiggy, KKR और Prime Video ने अपने अंदाज में दी बधाई

 

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...