1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. कॉन्सर्ट के दौरान फूट फूट कर रोने लगी नेहा कक्कड़, ट्रोलर्स बोले- वापस जाओ, होटल में आराम करो

कॉन्सर्ट के दौरान फूट फूट कर रोने लगी नेहा कक्कड़, ट्रोलर्स बोले- वापस जाओ, होटल में आराम करो

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए मेलबर्न के एक लाइव कॉन्सर्ट में पहुंची। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सिंगर रोती हुई नजर आ रही हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Neha Kakkar: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए मेलबर्न के एक लाइव कॉन्सर्ट में पहुंची। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सिंगर रोती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान नेहा के फैंस उनसे काफी नाराज दिखे और उन्हें वापस जाने के लिए कहने लगे।

पढ़ें :- पहले बहन कहा, अब लव गिल को लेकर जताई फीलिंग्स? Bigg Boss 20 में स्काउट ओपी का नया लव एंगल?

दरअसल, नेहा कक्कड़ अपने मेलबर्न के कॉन्सर्ट में 3 घंटे देर से पहुंची। जैसे ही नेहा स्टेज पर पहुची तो उनके फैंस उनता स्वागत करने लगे यह देखकर नेहा भावुक हो गई। इतनी देर तक उनका इंतजार करने के लिए उन्होंने फैंस का शुक्रिया किया और कहा, “दोस्तों, आप बहुत अच्छे हैं। आपने धैर्य रखा और मेरा इंतजार किया।

पढ़ें :- आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव, बोलीं- 'शादी से पहले फिजिकल होना नॉर्मल ...', युवा पीढ़ी अपने हिसाब से जीती है जिंदगी जो बिल्कुल सही है

इस दौरान वह अपने आंसू रोक नहीं पाईं और स्टेज पर ही रोने लगीं। उन्होंने ऑडियंस से माफी भी मांगी और कहा कि मुझे इससे नफरत है क्योंकि मैंने कभी किसी को इतना इंतजार नहीं कराया। यह पल मेरे लिए बहुत खास है, और मैं इस शाम को हमेशा याद रखूंगी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...