1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. different style Aloo Paratha Recipe: न भरने का झंझट और न ही फटने का डर, ऐसे बनाएं बिना आटा गूंथे बनाए एकदम अलग स्टाइल का टेस्टी आलू पराठा

different style Aloo Paratha Recipe: न भरने का झंझट और न ही फटने का डर, ऐसे बनाएं बिना आटा गूंथे बनाए एकदम अलग स्टाइल का टेस्टी आलू पराठा

आलू के पराठा सबसे पुराना और सबसे टेस्टी ब्रेकफास्ट में से एक है। शायद यही वजह से इसे लोग बड़े ही चाव से खाना पंसद करते हैं या ये कह लीजिए अधिकतर लोगो का फेवरेट होता है। लेकिन इसे बनाना इतना आसान नहीं होता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आलू के पराठा सबसे पुराना और सबसे टेस्टी ब्रेकफास्ट में से एक है। शायद यही वजह से इसे लोग बड़े ही चाव से खाना पंसद करते हैं या ये कह लीजिए अधिकतर लोगो का फेवरेट होता है। लेकिन इसे बनाना इतना आसान नहीं होता है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

कई लोगो की शिकायत रहती हैं आलू के पराठे भरते समय फट जाते है या बेलते ही नहीं है। तो आज ऐसे लोगो की मुश्किल को आसान करते हुए हम ऐसा तरीका लेकर आये हैं जिससे भरने का झंझट ही नहीं होगा और न ही फटेगा। बल्कि एकदम सॉफ्ट और टेस्टी आलू के पराठे बनेंगे। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।

आलू के पराठे बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री

एक कप गेहूं का आटा,
थोड़ा सा नमक,
हाफ स्पून हल्दी पाउडर
एक स्पून लाल मिर्च पाउडर
एक स्पून साबुत धनिया,
पिसी हुई पांच काली मिर्च,
हाफ स्पून अजवाइन,
हाफ स्पून जीरा
एक स्पून कसूरी मेथी
एक स्पून चिली फ्लेक्स,
चुटकी भर गरम मसाला,
एक स्पून क्रश्ड लहसुन
, एक चौथाई चम्मच हींग,
दो कटी हुई हरी मिर्च
हरा धनिया
बारीक कटा हुआ प्याज
, 4 उबले हुए आलू
भीगी हुई मूंग दाल का पेस्ट

आलू का पराठा बनाने का तरीका

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

एकदम अलग स्टाइल से आलू का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में एक कप गेहूं का आटा, थोड़ा सा नमक, हाफ स्पून हल्दी पाउडर और एक स्पून लाल मिर्च पाउडर निकाल लीजिए। अब इसी कटोरे में एक स्पून साबुत धनिया, पिसी हुई पांच काली मिर्च, हाफ स्पून अजवाइन, हाफ स्पून जीरा और एक स्पून कसूरी मेथी भी एड कर लीजिए।

इसके बाद इस कटोरे में एक स्पून चिली फ्लेक्स, चुटकी भर गरम मसाला, एक स्पून क्रश्ड लहसुन, एक चौथाई चम्मच हींग, दो कटी हुई हरी मिर्च और हरा धनिया भी डाल दीजिए। अब एक बारीक कटा हुआ प्याज, 4 उबले हुए आलू और थोड़ा सा पानी एड कर इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।

इस मिक्सचर को थिक बैटर बनाकर 5-10 मिनट के लिए रेस्ट करने दें।इसके बाद लगभग 30 मिनट तक भीगी हुई मूंग दाल का पेस्ट तैयार कर लीजिए। थिक बैटर में मूंग दाल के पेस्ट को मिला लीजिए। अब तवे पर थोड़ा सा घी डालकर इस बैटर को सभी तरफ से बराबर फैला लीजिए। जब पराठा नीचे से पकने लगे, तब इसे पलटकर मध्यम आंच पर दूसरी तरफ से भी पका लीजिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...