1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फ़र्ज़ी एनकाउंटर जैसा जघन्य अपराध कभी न करें, जब फंसेंगे तो बचाने कोई भाजपा वाले नहीं आयेंगे…पुलिसकर्मियों से बोले अखिलेश यादव

फ़र्ज़ी एनकाउंटर जैसा जघन्य अपराध कभी न करें, जब फंसेंगे तो बचाने कोई भाजपा वाले नहीं आयेंगे…पुलिसकर्मियों से बोले अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एनकाउंटर को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि, फ़र्ज़ी एनकाउंटर जैसा जघन्य अपराध कभी न करें क्योंकि जब फंसेंगे तो बचाने कोई भाजपाई नहीं आयेगा। इसके बाद आजीवन अपमान और पक्षतावे की कालकोठरी में ज़िंदगी जीने पर मजबूर होंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एनकाउंटर को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि, फ़र्ज़ी एनकाउंटर जैसा जघन्य अपराध कभी न करें क्योंकि जब फंसेंगे तो बचाने कोई भाजपाई नहीं आयेगा। इसके बाद आजीवन अपमान और पक्षतावे की कालकोठरी में ज़िंदगी जीने पर मजबूर होंगे।

पढ़ें :- बीजेपी की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आई, लखनऊ में लोधी समाज ने किया शक्ति प्रदर्शन

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक न्यूज की हेडलाइन को शेयर किया है। साथ ही लिखा, पुलिस को अपराधी बनाने का काम भाजपा सरकार खुलकर कर रही है। इसीलिए अधिकारियों से ये अपील है कि वो अपराधियों की तरह बर्ताव न करें और न ही अपना और अपने परिवार का जीवन संकट में डालें।

पढ़ें :- अखिलेश ने बीजेपी के षड्यंत्र का किया भंडाफोड़, बोले- भाजपाइयों ने नंदलाल के हस्ताक्षर कर फ़ार्म 7 के सैकड़ों फ़र्ज़ी दस्तावेज़ बनाए, जबकि वो अनपढ़ हैं और अंगूठा लगाते हैं

भाजपा का पुराना सिद्धांत है कि ‘पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो’ इसीलिए पहले भी कई बार समझाया जा चुका है कि फ़र्ज़ी एनकाउंटर जैसा जघन्य अपराध कभी न करें क्योंकि जब फंसेंगे तो बचाने कोई भाजपाई नहीं आयेगा। आप अपनी बिरादरी से लेकर समाज तक में बहिष्कृत कर दिये जाएंगे और आजीवन अपमान और पक्षतावे की कालकोठरी में ज़िंदगी जीने पर मजबूर होंगे। पुलिस हित में जारी, एक सलाह हमारी!

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...