1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. New Navy Chief: वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी संभालेंगे नए नौसेना प्रमुख की जिम्मेदारी,जानें कौन हैं ?

New Navy Chief: वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी संभालेंगे नए नौसेना प्रमुख की जिम्मेदारी,जानें कौन हैं ?

वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी (Vice Admiral Dinesh Kumar Tripathi) नए नौसेना प्रमुख (New Navy Chief) होंगे। वह इस महीने के अतं में एडमिरल आर हरि कुमार की जगह लेंगे।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी (Vice Admiral Dinesh Kumar Tripathi) नए नौसेना प्रमुख (New Navy Chief) होंगे। वह इस महीने के अतं में एडमिरल आर हरि कुमार की जगह लेंगे। अपने 30 साल लंबे करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं देने के बाद अब एडमिरल दिनेश नौसेना के शीर्ष पद पर सेवाएं देने को तैयार हैं। त्रिपाठी वर्तमान में नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख हैं।

पढ़ें :- पूरा देश वोट चोरी के खिलाफ गुस्से में है, फिर भी BJP-EC की बेशर्मी देखिए कैसे खुलेआम वही काम कर रहे हैं: राहुल गांधी

सन् 1964 में हुआ था जन्म

वाइस एडमिरल त्रिपाठी (Vice Admiral Dinesh Kumar Tripathi)का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था। एक जुलाई 1985 में वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 30 वर्ष का लंबा करियर रहा है।

आईएनएस विनाश की संभाल चुके हैं कमान

नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। उन्होंने आईएनएस विनाश की भी कमान संभाली थी। इसके अलावा, रियर एडमिरल के तौर पर वह ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग रह चुके हैं। वहीं, वह भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला के कमांडेंट भी रह चुके हैं।

पढ़ें :- सरकार बनने पर लोकतंत्र सेनानियों को ₹51 हजार महीना अखिलेश का ऐलान, बोले- भाजपा माइक्रोस्कोप से मैनेजमेंट करे तब भी हार जाएगी

नौसेना मेडल से सम्मानित

सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने गोवा के नेवल वॉर कॉलेज और अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज में भी कोर्स किया है। उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM) और नौसेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...