दुनिया की दिग्गज आटो निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार टाटा सिएरा ईवी को जून 2026 में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
New Tata Sierra EV : दुनिया की दिग्गज आटो निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार टाटा सिएरा ईवी को जून 2026 में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
डिलीवरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा सिएरा ईवी को 20 जून 2026 को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्चिंग के कुछ ही हफ्तों के भीतर इसकी डिलीवरी भी शुरू होने की उम्मीद है।
डिजाइन
डिजाइन के मामले में Tata Sierra EV अपने पुराने मस्कुलर लुक को बरकरार रखेगी, लेकिन इसमें कई एडवांस इलेक्ट्रिक बदलाव देखने को मिलेंगे।
कनेक्टेड एलईडी लाइट बार
इसके अलावा, गाड़ी में कनेक्टेड एलईडी लाइट बार, स्प्लिट हेडलैंप सेटअप और एलईडी फॉग लैंप्स मिलेंगे जो कॉर्नरिंग लाइट्स के साथ आएंगे। कार के रियर प्रोफाइल में भी फुल-विड्थ एलईडी लाइट बार, रूफ-माउंटेड स्पॉइलर, रियर डिफॉगर और एक खूबसूरत रियर वाइपर देखने को मिलेगा।
बैटरी पैक
पावर और बैटरी पैक की बात करें तो टाटा मोटर्स ने नई Tata Sierra EV के बैटरी पैक की घोषणा अभी नहीं की है।
लेकिन ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसमें दो बैटरी विकल्प मिल सकते हैं। ग्राहकों को इसमें 55 kWh और 65 kWh के बैटरी पैक दिए जा सकते हैं, और यह भी संभव है कि इसके बड़े वेरिएंट्स में हैरियर ईवी वाली बड़ी बैटरी का इस्तेमाल किया जाए।
रेंज
नई गाड़ी के रेंज की बात करें तो यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 500 किलोमीटर तक का सफर आसानी से तय कर सकेगी, जो लंबे सफर के लिए एकदम परफेक्ट है।