1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Nigeria Floods : नाइजीरिया में भीषण बाढ़ की आफत ,  30 लोगों की मौत

Nigeria Floods : नाइजीरिया में भीषण बाढ़ की आफत ,  30 लोगों की मौत

उत्तर-पूर्व नाइजीरिया में भीषण बाढ़ से जनजीवन असामान्य हो गया है। मंगलवार को बोर्नो राज्य में एक प्रमुख बांध के टूटने से भीषण बाढ़ से  30 लोगों की मौत  हो गई और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Nigeria Floods : उत्तर-पूर्व नाइजीरिया में भीषण बाढ़ से जनजीवन असामान्य हो गया है। मंगलवार को बोर्नो राज्य में एक प्रमुख बांध के टूटने से भीषण बाढ़ से  30 लोगों की मौत  हो गई और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। खबरों के अनुसार,स्थानीय निवासियों को अपने अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर शरण लेनी पड़ी। यही बांध 30 साल पहले भी टूटा था।
बोर्नो के गवर्नर के एक सहयोगी ने बताया, ‘‘ अब तक बाढ़ से करीब 10 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।’’ उन्होंने कहा कि लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है और विस्थापितों की संख्या बढ़कर 20 लाख पर पहुंच सकती है।

पढ़ें :- 11 साल बाद अमेरिका पहुंचे शी जिनपिंग, स्वागत पर एयरपोर्ट पहुंचे ट्रंप

राज्य सरकार ने कहा कि असामान्य रूप से भारी बारिश के कारण बांध में क्षमता के मुताबिक पर्याप्त पानी भर गया था। नाइजीरिया में दो वर्ष पहले भी भीषण आई थी जिसमें 600 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। राज्य पुलिस के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि बोर्नो राज्य की राजधानी मैदुगुरी का करीब 15 प्रतिशत हिस्सा जलमग्न है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...