BJP National President Nomination: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया के आधिकारिक ऐलान के बाद आज से इस पद के लिए नामांकन की दाखिल किए जाएंगे। जिसके लिए दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर में नेता पहुंचने लगे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मण की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया के कार्यक्रम के अनुसार, सोमवार 19 जनवरी को नामांकन दाखिल किए जाने के बाद, शाम 04:00 बजे से 05:00 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन के दौरान भाजपा शासित राज्यों के लगभग सभी मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के लक्ष्मण द्वारा शाम 06:30 बजे प्रेस रिलीज वक्तव्य जारी किया जाएगा। वहीं, 20 जनवरी को आधिकारिक तौर नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जाएगा।
दिल्ली पहुंचे यूपी के मंत्री और भाजपा नेता सूर्य प्रताप शाही ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है, और यह मंडल अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक संवैधानिक तरीके से चुनाव करवाती है। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन भरने की तारीख तय की गई है, और हम उस प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए यहां आए हैं। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नॉमिनेशन हो रहा है, और कल चुनाव होगा। यानी, अगर चुनाव की ज़रूरत होगी, तो चुनाव करवाया जाएगा; नहीं तो, अगर कोई मुकाबला नहीं होगा, तो उम्मीदवार को निर्विरोध चुना हुआ घोषित कर दिया जाएगा। हम उस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए यहां आए हैं।”