HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Nora Fatehi Birthday: डांसिंग क्वीन महज 5 हजार लेकर आई थी इंडिया, ऐसे बनी लाखों दिलों की रानी

Nora Fatehi Birthday: डांसिंग क्वीन महज 5 हजार लेकर आई थी इंडिया, ऐसे बनी लाखों दिलों की रानी

 बॉलीवुड में अपने डांस से सभी को दीवाना बनाने वाली नोरा फतेही (Nora Fatehi) का आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहीं है। नोरा फतेही (Nora Fatehi)  ने अपने डांस और अपने अंदाज से सभी का दिल जीता है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Nora Fatehi Birthday: बॉलीवुड में अपने डांस से सभी को दीवाना बनाने वाली नोरा फतेही (Nora Fatehi) का आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहीं है। नोरा फतेही (Nora Fatehi)  ने अपने डांस और अपने अंदाज से सभी का दिल जीता है।

पढ़ें :- Anushka Sen Pics: अनुष्का सेन ने सुमद्र के किनारे कराया हॉट फोटोशूट, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

नोरा फतेही (Nora Fatehi ) का जन्म 6 फरवरी, 1992 को कनाडा में हुआ ​था। नोरा (Nora Fatehi ) एक एक्ट्रेस, डांसर होने के साथ ही एक मॉडल भी हैं।  इसी के साथ आज के समय में वह अपने बेली डांस की वजह से जानी जाती हैं।

नोरा (Nora Fatehi ) सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और लोग उन्हें बहुत प्यार देते हैं। आज के समय में वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। आप सभी को हम यह भी बता दें कि सोशल मीडिया पर उनके लाखों फैंस हैं।

nora 2

आप सभी को बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत फिल्म ‘रोर: टाइगर ऑफ द सुंदरबन’ से की थी। वहीं इसके बाद उन्हें टॉलीवुड में भी कई मौके मिले और वह सुपरहिट रहीं। आपको बता दें कि नोरा फतेही (Nora Fatehi) मोरक्कन-कनाडाई डांसर, मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 2014 में फिल्म ‘रोर’ से शुरुआत की और इसके बाद तेलुगू फिल्मों में उन्हें बहुत से चांस मिले।

पढ़ें :- Ghatkopar Hoarding Collapse : बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की हादसे में मौत, 3 दिन बाद मिले शव

इसमें ‘बाहुबली’ और ‘किक 2’ जैसी फिल्में भी शामिल होती हैं। केवल बॉलीवुड और टॉलीवूड ही नहीं बल्कि नोरा (Nora Fatehi) ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीज़न 9 में आने के बाद भी खूब सुर्खियां पा ली थीं।

सलमान खान के इस शो में जो आता है पहचान बना कर ही जाता है। ऐसा ही कुछ नोरा (Nora Fatehi) के साथ हुआ। इस शो के बाद 2016 में एक और रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में नोरा ने डांस का अपना असली टैलेंट दिखाया और वह सुपरहिट हो गईं।

nora

पढ़ें :- Chhota Bheem Trailer Out: ढोलकपुर के दुश्मनों के छक्के छुड़ाने आ रहे छोटा भीम, रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर

नोरा फतेही (Nora Fatehi) इंग्लिश और हिन्दी के अलावा फ्रेंच और अरबी भी बोल सकती हैं। आप सभी को बता दें कि नोरा (Nora Fatehi) सिर्फ एक शानदार डांसर ही नहीं हैं बल्कि मार्शियल आर्ट्स में भी ट्रेंड हैं।

आपको शायद ही पता हो कि नोरा फतेही (Nora Fatehi) एक्ट्रेस दिशा पाटनी की डांस टीचर भी रह चुकी हैं। वैसे नोरा कई बड़े ब्रांड्स के एड में भी नज़र आ चुकी हैं। हालाँकि नोरा फतेही जब कनाडा से इंडिया आई थीं, तब उनके पास महज 5000 रुपए थे। वहीं आज वह करोड़ों की मालकिन हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...