1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. प्रियंका गांधी जी, यह आपके अहंकार की पराकाष्ठा है…ज्योतिरादित्य सिंधिया पर दिए बयान को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा

प्रियंका गांधी जी, यह आपके अहंकार की पराकाष्ठा है…ज्योतिरादित्य सिंधिया पर दिए बयान को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रियंका गांधी जी, यह आपके अहंकार की पराकाष्ठा है। मध्यप्रदेश और जनता की सेवा के लिए जीवन पर्यंत समर्पित रहे माननीय माधवराव सिंधिया जी जैसे व्यक्तित्व के लिए आपने जिन शब्दों का प्रयोग किया, वह न केवल जनभावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है, बल्कि हृदय को तार-तार कर देने वाला भी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर वार-पलटवार का सिलसिला जारी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर निशाना साधा था। इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पलटवार करते हुए प्रियंका गांधी पर हमला बोला था। अब सीएम शिवराज सिंह चौहान का भी इस मामले में बयान आया है।

पढ़ें :- शतरंज की कुछ चालें बाक़ी हैं, थोड़ा इंतज़ार कीजिए...राहुल गांधी को रायबरेली से प्रत्याशी बनाए जाने पर बोले जयराम रमेश

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रियंका गांधी जी, यह आपके अहंकार की पराकाष्ठा है। मध्यप्रदेश और जनता की सेवा के लिए जीवन पर्यंत समर्पित रहे माननीय माधवराव सिंधिया जी जैसे व्यक्तित्व के लिए आपने जिन शब्दों का प्रयोग किया, वह न केवल जनभावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है, बल्कि हृदय को तार-तार कर देने वाला भी है। राजनीतिक लाभ के लिए व्यक्तिगत आक्षेप अत्यंत अशोभनीय और निंदनीय है। प्रियंका जी, मध्यप्रदेश और देश आपकी अभद्र व असहनीय टिप्पणी एवं अहंकार से भरे शब्दों के लिए कभी माफ नहीं करेगा।

बता दें कि, प्रियंका गांधी बुधवार मध्य प्रदेश के दतिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा था कि, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर और चंबल की जनता के साथ विश्वासघात किया है। आपकी चुनी हुई सरकार को गिराकर, आपको धोखा दिया है। साथ ही कहा था कि, उन्होंने अपने परिवार की परंपरा को निभाया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...