HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. नॉर्थ-ईस्ट न दिल्ली और न दिल से दूर है, तीन राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद बोले पीएम मोदी

नॉर्थ-ईस्ट न दिल्ली और न दिल से दूर है, तीन राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद बोले पीएम मोदी

मैं त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड की जनता का सर झुकाकर वंदन करता हूं, उनका आभार व्यक्त करता हूं। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब पूर्वोत्तर न दिल्ली और न ही दिल से दूर है। ये इतिहास रचने का समय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद पूर्वोत्तर में करीब 50 से ज्यादा बार वहां पर गया। अब पूर्वोत्तर के राज्यों की उपेक्षा नहीं होती है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के तीन राज्य त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में हुए चुनाव के नतीजे आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पार्टी कार्ताकर्ताओं का आभार जताया है। भाजपा मुख्यालय से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि, जनता ने हमें और हमारे सहयोगियों को आशीर्वाद दिया है। बीते वर्षों में भाजपा मुख्यालय (BJP Headquarters) ऐसे अनेक अवसरों का साक्षी बना है।

पढ़ें :- मणिपुर हिंसा के एक साल पूरे, पर सत्ता के अहंकार में चूर पीएम मोदी वहां आज तक नहीं गए : कांग्रेस

आज हमारे लिए जनता जनार्दन को विनम्रता से नमन करने का एक और अवसर आया है। मैं त्रिपुरा (Tripura), मेघालय (Meghalaya) और नागालैंड (Nagaland) की जनता का सर झुकाकर वंदन करता हूं, उनका आभार व्यक्त करता हूं। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब पूर्वोत्तर न दिल्ली और न ही दिल से दूर है। ये इतिहास रचने का समय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Prime Minister Narendra Modi) बनने के बाद पूर्वोत्तर में करीब 50 से ज्यादा बार वहां पर गया। अब पूर्वोत्तर के राज्यों की उपेक्षा नहीं होती है।

अब पूर्वोत्तर के लोगों को अहसास हो रहा है कि उनकी उपेक्षा नहीं होती। केंद्र की राजनीति में नॉर्थ ईस्ट के राज्यों को भी महत्व मिलता है। कुछ हमारे विशेष शुभचिंतक भी हैं जिनके पेट में यह सोचकर दर्द होता है कि बीजेपी की जीत का राज क्या है। साथियों मैं ज्यादा तो टीवी देख नहीं पाता, लेकिन मुझे पता नहीं कि अभी ईवीएम पर गाली पड़नी शुरू हुई है या नहीं, लेकिन ऐसे सभी शुभचिंतकों को मैं उन्हें भाजपा की सफलता का राज बताना चाहता हूं। यह छिपा है त्रिवेणी में। पहली- भाजपा सरकारों का कार्य। त्रिवेणी की दूसरी शक्ति है- भाजपा की कार्य संस्कृति और तीसरी है भाजपा कार्यकर्ताओं का सेवा भाव। यह मिलकर भाजपा की शक्ति को वन प्लस, वन प्लस वन यानी 111 गुना बढ़ा देते हैं।

हमने देश को एक राजनीति दी है, राजनीति की एक नई संस्कृति दी है। हमने सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास मॉडल दिया है। हम सबके विकास में विश्वास करते हैं। सबके लिए सेवाभाव से काम करते हैं। हमारी प्रेरणा है एक भारत श्रेष्ठ भारत। हमारे लिए देश प्रथम है, देसवासी प्रथम हैं। हमारे देश में एक और पॉलिटिकल मॉडल रहा। पहले ऐसा कहते थे कि जो दूर दृष्टा होते हैं वो आने वाली पीढ़ियों के बारे में सोचते हैं और पॉलिटीशियन अगले चुनाव का सोचते हैं। उनकी तस्वीर छपेगी या नहीं यह सोचते हैं।

पढ़ें :- कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर साधा निशाना, कहा-आपकी नीतियों से गरीब झुलस गए हैं
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...