1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अब करहल सीट पर फूफा और भतीजा होंगे आमने-सामने, भाजपा ने सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के बहनोई अनुजेश यादव को दिया टिकट

अब करहल सीट पर फूफा और भतीजा होंगे आमने-सामने, भाजपा ने सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के बहनोई अनुजेश यादव को दिया टिकट

यूपी के मैनपुरी जिले में करहल विधानसभा सीट (Karhal Assembly Seat) पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा (BJP) ने सपा सांसद धर्मेंद्र यादव (SP MP Dharmendra Yadav) के सगे बहनोई अनुजेश यादव (Anujesh Yadav) को भाजपा ने टिकट दिया है। टिकट घोषित होने के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के मैनपुरी जिले में करहल विधानसभा सीट (Karhal Assembly Seat) पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा (BJP) ने सपा सांसद धर्मेंद्र यादव (SP MP Dharmendra Yadav) के सगे बहनोई अनुजेश यादव (Anujesh Yadav) को भाजपा ने टिकट दिया है। टिकट घोषित होने के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

पढ़ें :- लखीमपुर: अलग-अलग पेड़ों पर लटके मिले विवाहिता और एक युवक का शव, प्रेम प्रसंग की चर्चा

करहल उप चुनाव के गुरुवार को सुबह भाजपा (BJP) ने टिकट की घोषणा कर दी। यहां भाजपा (BJP) का मुकाबला सीधे सैफई परिवार से है। ऐसे में सैफई परिवार के रिश्तेदार को ही भाजपा (BJP) ने मैदान में उतार दिया है। भाजपा ने इस बार मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के दामाद (भतीजी संध्या यादव के पति) अनुजेश यादव को मैदान में उतारा है।

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव (SP MP Dharmendra Yadav) की बहन संध्या उर्फ बेबी यादव 2015 से 2020 तक मैनुपरी से जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। वहीं अनुजेश भी फिरोजाबाद से इसी कार्यकाल में जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं।

फिरोजाबाद के गांव भारौल निवासी अनुजेश यादव (Anujesh Yadav)  अब सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के पौत्र तेज प्रताप यादव  (Tej Pratap Yadav) से करहल में दो-दो हाथ करेंगे। ऐसे यहां मुकाबला सैफई परिवार और रिश्तेदार के बीच होगा। अनुजेश यादव (Anujesh Yadav)  की टिकट की घोषणा के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

पढ़ें :- Viral : ‘लॉरेंस बिश्नोई साहब!’ दिल्ली पुलिस का गैंगस्टरों के लिए इतना सम्मान? अभिजीत दिपके ने उठाए सवाल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...