1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sawan Putrada Ekadashi 2024 : सावन पुत्रदा एकादशी व्रत पूजा में पीले फल और मिठाई का भोग लगाएं, जानें दान सामग्री

Sawan Putrada Ekadashi 2024 : सावन पुत्रदा एकादशी व्रत पूजा में पीले फल और मिठाई का भोग लगाएं, जानें दान सामग्री

सावन माह की एकादशी को एकादशी पर श्रावण पुत्रदा एकादशी (Ekadashi) मनाई जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सावन माह में एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan Putrada Ekadashi 2024 : सावन माह की एकादशी को एकादशी पर श्रावण पुत्रदा एकादशी (Ekadashi) मनाई जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सावन माह में एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। मान्यताओं के अनुसार, कामिका एकादशी तिथि पर अन्न का दान करने से जीवन के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।

पढ़ें :- Bhadrapada Purnima 2026 Date : भाद्रपद पूर्णिमा को चंद्रमा अपनी संपूर्ण कलाओं और तेज के साथ होता है , जानें पौराणिक  महत्व

पुत्रदा एकादशी 2024 तिथि और शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, सावन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 15 अगस्त को सुबह 10 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 16 अगस्त को सुबह 09 बजकर 39 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार सावन पुत्रदा एकादशी का व्रत 16 अगस्त दिन शुक्रवार को रखा जाएगा।

पुत्रदा एकादशी के दिन  करें दान
पुत्रदा एकादशी के दिन वस्त्र, अन्न, धन, तुलसी का पौधा और मोर पंख का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस तिथि पर दान और पुण्य करने से घर में हमेशा सुख-समृद्धि का वास बना रहता है और व्यक्ति के जीवन में सदैव मां लक्ष्मी की कृपा बरसाती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...