1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ओमान तट पर पलटा तेल टैंकर, भारतीय नौसेना ने मदद के लिए भेजा INS तेग, क्रू में शामिल 13 भारतीय लापता

ओमान तट पर पलटा तेल टैंकर, भारतीय नौसेना ने मदद के लिए भेजा INS तेग, क्रू में शामिल 13 भारतीय लापता

ओमान (Oman) के तट पर पलटे तेल टैंकर की मदद के लिए भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने अपना युद्धपोत आईएनएस तेग (INS Teg) और एक सर्विलांस विमान पी-8 आई (Surveillance aircraft P-8I) को तैनात किया है। भारतीय नौसेना (Indian Navy), ओमान की नौसेना के साथ मिलकर समुद्र में बचाव और राहत अभियान चला रही है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। ओमान (Oman) के तट पर पलटे तेल टैंकर की मदद के लिए भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने अपना युद्धपोत आईएनएस तेग (INS Teg) और एक सर्विलांस विमान पी-8 आई (Surveillance aircraft P-8I) को तैनात किया है। भारतीय नौसेना (Indian Navy), ओमान की नौसेना के साथ मिलकर समुद्र में बचाव और राहत अभियान चला रही है। तेल टैंकर (Oil Tanker) के क्रू में शामिल 16 सदस्य लापता हैं, जिनमें से 13 भारतीय हैं।

पढ़ें :- बीजेपी का भ्रष्टाचार दुनियाभर में ख़राब कर रहा है देश की छवि, ये सरकार जाए तो आगरा फिर से खिलखिलाए : अखिलेश यादव

 

ओमान (Oman) के तट पर पलटे टैंकर में कोमोरोस का झंडा लगा है और इसके 16 सदस्यीय चालक दल में 13 भारतीय और तीन श्रीलंकाई नागरिक हैं। यह टैंकर ओमान के रास मदरका इलाके से 25 समुद्री मील दूरी पर पलट गया। पलट गए जहाज की पहचान प्रेस्टीज फाल्कन (Prestige Falcon) के रूप में हुई है, जो यमन के बंदरगाह शहर अदन (Port City Aden) की तरफ जा रहा था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...