1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. 128 साल में पहली बार स्टेडियम के बाहर हुई ओलंपिक ओपनिंग सेरेमनी; देखें रंगारंग कार्यक्रम की खूबसूरत तस्वीरें

128 साल में पहली बार स्टेडियम के बाहर हुई ओलंपिक ओपनिंग सेरेमनी; देखें रंगारंग कार्यक्रम की खूबसूरत तस्वीरें

Paris Olympics Opening Ceremony: पेरिस ओलंपिक का आगाज कल यानी 26 जुलाई से फ्रांस की सीन नदी पर परेड के साथ हुआ। ओलंपिक की ऐतिहासिक ओपनिंग सेरेमनी 128 सालों में पहली बार स्टेडियम में न होकर नदी पर हुई है। इस भव्य कार्यक्रम की कई चीजों कई सालों तक यादगार रहने वाली हैं। इस दौरान पेरिस के एफिल टॉवर पर ओलंपिक रिंग्स, बेहतरीन डांस, लाइटिंग ने लोगों का दिल जीत लिया। आइये इस भव्य ओपनिंग सेरेमनी की झलक कुछ खूबसूरत तस्वीरों के जरिए देखते हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Paris Olympics Opening Ceremony: पेरिस ओलंपिक का आगाज कल यानी 26 जुलाई से फ्रांस की सीन नदी पर परेड के साथ हुआ। ओलंपिक की ऐतिहासिक ओपनिंग सेरेमनी 128 सालों में पहली बार स्टेडियम में न होकर नदी पर हुई है। इस भव्य कार्यक्रम की कई चीजों कई सालों तक यादगार रहने वाली हैं। इस दौरान पेरिस के एफिल टॉवर पर ओलंपिक रिंग्स, बेहतरीन डांस, लाइटिंग ने लोगों का दिल जीत लिया। आइये इस भव्य ओपनिंग सेरेमनी की झलक कुछ खूबसूरत तस्वीरों के जरिए देखते हैं।

पढ़ें :- LPG Booking Time में बड़ा बदलाव, अब 24 घंटे नहीं घड़ी देखकर करनी होगी बुकिंग, जानिए नया टाइम-टेबल

ओपनिंग सेरेमनी सीन नदी पर आयोजित हुआ। इस दौरान तकरीबन 85 बोट्स के जरिए खिलाड़ियों को इस नदी को पार कराया गया। बोट पर सवार भारतीय दल जिसके फ्लैग बीयरर दो बार की ओलंपिक मेडल विजेता पीवी सिंधु और अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरथ कमल हैं।

Image

पेरिस ओपनिंग सेरेमनी में पेरिस में लेडी गागा ने अपनी आवाज और डांस परफॉर्म से जलवा बिखेरा। उन्होंने फेदर वाली पिंक और ब्लैक ड्रेस में 10 डांसर्स और 17 म्यूजिशियंस के साथ परफॉर्म किया।

पढ़ें :- Video- रशिया टीवी पत्रकार पर रिपोर्टिंग के दौरान हमले से भड़का रूस, इजरायल को लगाई लताड़, कहा- दोबारा न हो ऐसी घटना

पेरिस ओपनिंग सेरेमनी में 80 डांसर्स ने 1820 के समय के एक पुराने डांस फॉर्म का प्रदर्शन किया। Pont Notre-Dame और Paris City Hall पर 500 डांसर्स ने परफॉर्म किया। फ्रांस का मशहूर पॉप स्टार अया नाकामुरा ने भी किया परफॉर्म। ओपनिंग सेरेमनी में कैटवॉक का भी आयोजन किया गया।

पेरिस ओपनिंग सेरेमनी में ग्रीस के देवता Dionysus की झलक देखने को मिली। जिसमें फ्रांसीसी गायक और अभिनेता फिलिप केटरीन लगभग नग्न अवस्था में एक गीत प्रस्तुत किया और उनके शरीर पर शराब के देवता Dionysus का प्रतिनिधित्व करने के लिए नीला रंग लगा हुआ था।

पेरिस ओपनिंग सेरेमनी में शांति और सोहार्द, ओलंपिक की भावना को कायम रखने का संदेश देते हुए घोड़े पर बैठी महिला का प्रतिकात्मक पुतला प्रदर्शित किया गया, जो मेटल से बना था। इस दौरान रौशनी से जगमगाता एफिल टॉवर और उस बने ओलंपिक रिंग्स ने लोगों का दिल जीत लिया।

पढ़ें :- Diesel Price Hike : पेट्रोल के बाद अब इंडस्ट्रियल डीजल हुआ महंगा, एक साथ 22 रुपये का भारी इजाफा, जानें ताजा भाव

मशहूर सिंगर सेलिने डियोन ने लंबे समय बाद वापसी की है। ओलंपिक में वह 1996 के बाद परफॉर्म कर रही थीं। उन्होंने एफिल टावर की बालकनी में खड़े होकर फ्रेंच सॉन्ग ‘Hymne A L’Amour’ गाया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...