1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Raksha Bandhanके मौके पर बाजार की मिलावटी मिठाई नहीं घर के बनें हेल्दी नारियल ड्राई फ्रूट्स लड्डू

Raksha Bandhanके मौके पर बाजार की मिलावटी मिठाई नहीं घर के बनें हेल्दी नारियल ड्राई फ्रूट्स लड्डू

सोमवार 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। भाई बहन का यह त्यौहार प्यार और विश्वास वाला होता है। इस दिन बहने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और बदले में भाई उन्हे प्रेम और सुरक्षा का वचन देता है।वहीं बहने अपने भाईयों को लंबी आयु और स्वस्थ्य रहने की कामना करती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोमवार 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। भाई बहन का यह त्यौहार प्यार और विश्वास वाला होता है। इस दिन बहने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और बदले में भाई उन्हे प्रेम और सुरक्षा का वचन देता है।वहीं बहने अपने भाईयों को लंबी आयु और स्वस्थ्य रहने की कामना करती है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

त्यौहारो के मौके के मिलावटी चीजों का खूब बोलबाला होता है। आप अपने भाई को बाजार की नहीं बल्कि अपने हाथों से बनी शुद्ध बिना चीनी की शुगर फ्री मिठाई बनाकर खिलाना चाहती है तो आज हम आपको नारियल और ड्राई फ्रूट्स से बने लड्डू बनाने का तरीका बताने जा रहे है। वो भी बिना चाशनी बनाने के झंझट और चीनी का। तो चलिए जानते है रेसिपी।

नारियल ड्राई फ्रूट्स लड्डू बनाने के लिए जरुरी सामग्री

4 बड़े चम्मच देसी घी
आधा कप काजू
आधा कप बादाम
¼ कप अखरोट
2 चम्मच सूरजमुखी के बीज
2 चम्मच कद्दू के बीज
2 चम्मच किशमिश
4 कप नारियल का बुरादा
2 कप गुड़ के टुकड़े
1 चम्मच खसखस
इलायची पाउडर

नारियल का लड्डू बनाने का ये है तरीका

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

नारियल के लड्डू बनाने के लिए आप सारी ड्राई फूट्स को बारीक काट लें। अब पैन में 2 चम्मच घी डालकर मेवा और बीजों को धीमी आंच पर अलग-अलग भून लें। आप चाहें तो इन्हें एक साथ भी भून सकते हैं। अब कड़ाही में बचा हुई घी डालें और नारियल डालकर हल्की आंच पर भून लें।

जब नारियल हल्का भुन जाए तो इसमें गुड़ के टुकड़े करके मिला दें और गुड़ को चलाते हुए पिघलने दें। जब गुड़ पैन छोड़ने लगे तो इसमें सारे भुने हुए मेवा मिला दें और खसखस और इलायची भी मिक्स कर दें। सारी चीजों को मिलाकर मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें।

अब हल्का गर्म रहने पर ही लड्डू बनाना शुरू कर दें। मिश्रण को दबाते हुए जल्दी-जल्दी लड्डू बनाएं नहीं तो ठंडा होने पर इससे लड्डू बनना मुश्किल हो जाएगा। तैयार हैं बिना चीनी और चाशनी के नारियल के लड्डू। इन्हें आप रक्षाबंधन या किसी भी दूसरे त्योहार पर भी बनाकर खा सकते हैं। ये लड्डू वजन घटाने में भी मदद करते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...