1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. राहुल और प्रियंका को केरल में खुली धमकी, पोस्टर में लिखा- अगर केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया तो…

राहुल और प्रियंका को केरल में खुली धमकी, पोस्टर में लिखा- अगर केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया तो…

Demand to Make KC Venugopal CM Kerala : केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए गए थे और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की थी। लेकिन, अब तक मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पायी है। कांग्रेस हाईकमान अभी तक अपने सीएम के नाम पर मुहर नहीं लगा पाया है। इस बीच, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को धमकी दी गयी है कि अगर वे केसी वेणुगोपाल को सीएम नामित नहीं करते हैं तो वायनाड सीट कभी नहीं जीत पाएंगे। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- केरल का मुख्यमंत्री कौन? दावेदारों की लिस्ट में केसी वेणुगोपाल समेत इनका नाम

वायनाड ज़िला कांग्रेस कार्यालय के पास पोस्टर सामने आए हैं, जिनमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को चेतावनी दी गई है कि अगर के.सी. वेणुगोपाल को केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया जाता है, तो उन्हें आगामी चुनावों में और अधिक हार का सामना करना पड़ सकता है। पोस्टर्स में लिखा है- ” मिस्टर राहुल और प्रियंका, वायनाड को भूल जाइए आप यहाँ से दोबारा नहीं जीतेंगे। मिस्टर राहुल, KC भले ही आपके बैग उठाने वाले हों, लेकिन केरल की जनता आपको कभी माफ़ नहीं करेगी। RG और PG, यह कोई चेतावनी नहीं है। केरल इस भारी भूल के लिए आपको कभी माफ़ नहीं करेगा।” आगे लिखा है- “वायनाड अगली अमेठी सीट बनेगी.. हमारा काम हो गया.. हम तुम्हें खत्म कर देंगे। सुरक्षा के लिए वायनाड की ऊँची पहाड़ियों पर मत चढ़ना।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...