1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Operation Sindoor : मनोज मुंतशिर, बोले- ‘आटा मांगने के लिए लगाते हैं लाइन और इन्हें चाहिए कश्मीर’, औकात में रहो…

Operation Sindoor : मनोज मुंतशिर, बोले- ‘आटा मांगने के लिए लगाते हैं लाइन और इन्हें चाहिए कश्मीर’, औकात में रहो…

मशहूर गीतकार और स्क्रिप्ट राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला (Manoj Muntashir Shukla) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम  आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) पर एक झकझोर देने वाला वीडियो शेयर कर मोदी सरकार (Modi Government) से कार्रवाई की मांग की थी। भारत ने कुछ समय लिया, लेकिन घर में घुसकर बदला लिया, पाकिस्तान के आतंकी जब चैन की नींद सो रहे थे, तब भारत ने उनके ना पाक इरादों को नेस्तनाबूद कर दिया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। मशहूर गीतकार और स्क्रिप्ट राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला (Manoj Muntashir Shukla) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम  आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) पर एक झकझोर देने वाला वीडियो शेयर कर मोदी सरकार (Modi Government) से कार्रवाई की मांग की थी। भारत ने कुछ समय लिया, लेकिन घर में घुसकर बदला लिया, पाकिस्तान के आतंकी जब चैन की नींद सो रहे थे, तब भारत ने उनके ना पाक इरादों को नेस्तनाबूद कर दिया। भारत की कार्रवाई के बाद मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) को चेतावनी देते हुए दो टूक कहा दिया औकात में रहो।

पढ़ें :- Rajya Sabha Polls Cross-Voting: भाजपा-कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर, राज्यसभा चुनाव से पहले MLAs दूसरी जगह शिफ्ट

पाकिस्तान पर भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को पहले मनोज मुंतशिर ने सलाम किया। फिर पाकिस्तान पर तंज कसने में भी देरी नहीं की। उन्होंने सोशल मीडिया पर  क्लिप शेयर की, जिसमें वो कहते नजर आ रहे हैं कि ‘आटा मांगने के लिए लाइन लगाते हैं, चाहिए कश्मीर’।

पढ़ें :- US में 11 भारतीय डलवाते थे नकली डकैतियां, ग्रीनकार्ड पाने के लिए साजिश रचने का आरोप

मनोज मुंतशिर का  पोस्ट
मनोज मुंतशिर ने दो पोस्ट शेयर किया, पहले पोस्ट में उन्होंने लिखा- देख लो बुजदिल पड़ोसियों, हिंदुस्तानी सिंदूर में पाकिस्तानी खून से ज़्यादा आयरन है।
जय हिन्द,
जय हिन्द की सेना!

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...