इंटरनेट यूज़र्स के लिए अच्छी खबर है। Orkut साल 2000 के दशक की शुरुआत में दुनिया भर के इंटरनेट यूजर्स के बीच बेहद लोकप्रिय रहा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Orkut एक बार फिर वापसी करने की तैयारी कर रहा है।
Orkut’s Return : इंटरनेट यूज़र्स के लिए अच्छी खबर है। Orkut साल 2000 के दशक की शुरुआत में दुनिया भर के इंटरनेट यूजर्स के बीच बेहद लोकप्रिय रहा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Orkut एक बार फिर वापसी करने की तैयारी कर रहा है। इस सोशल मीडिया साइट के फ़ाउंडर, Buyukkokten ने हाल ही में इंटरनेट पर एक कैंपेन शुरू किया है, जिसमें वे यूज़र्स से एक नए सोशल मीडिया नेटवर्क को सपोर्ट करने के लिए कह रहे हैं। Buyukkokten के अनुसार, वे असली लोगों, सच्चे कनेक्शन और अपनापन महसूस कराने वाले माहौल पर आधारित एक नेटवर्क बनाने की योजना बना रहे हैं।
यह कैंपेन orkut.com पर लाइव है और खास तौर पर उन लोगों पर केंद्रित है जो एक ज़्यादा मानवीय इंटरनेट चाहते हैं। अभी इस पेज पर 115 देशों से 2,70,000 से ज़्यादा लोगों के हस्ताक्षर दिख रहे हैं। Orkut के फाउंडर ने X पर एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें कहा गया है कि इंटरनेट को लोगों को दोस्ती, समुदाय और अपनापन महसूस करने वाली जगह खोजने में मदद करनी चाहिए। हालाँकि, ओरिजिनल Orkut की वापसी के लिए किसी पक्की लॉन्च तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।
सीईओ ने एल्गोरिदम पर साधा निशाना
वेबसाइट पर हस्ताक्षर दर्ज करने के बाद यूजर्स को अपनी उम्र की सीमा, नाम, देश का नाम, ईमेल आईडी और फोन नंबर (ऑप्शन) जैसी बेसिक जानकारियां भरनी होती हैं। इसके साथ ही, Orkut Buyukkokten ने वेबसाइट पर एक ओपन लेटर भी शेयर किया है। इस लेटर में उन्होंने अभी सोशल मीडिया के माहौल पर गहरी चिंता जताई है।