1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Oscar Awards 2025 Nomination : ऑस्कर अवॉर्ड की रेस में सूर्या की Kanguva समेत इन पांच इंडियंस फिल्मों ने पेश की दावेदारी

Oscar Awards 2025 Nomination : ऑस्कर अवॉर्ड की रेस में सूर्या की Kanguva समेत इन पांच इंडियंस फिल्मों ने पेश की दावेदारी

Oscar Awards 2025 Nomination: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म पुरस्कार ऑस्कर 2025 की शुरुआत करीब दो महीने बाद होनी है। इस बीच ऑस्कर की रेस में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या (South Cinema Superstar Surya)की कंगुवा (Kanguva) का नाम सामने आ गया है।

By santosh singh 
Updated Date

Oscar Awards 2025 Nomination: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म पुरस्कार ऑस्कर 2025 की शुरुआत करीब दो महीने बाद होनी है। इस बीच ऑस्कर की रेस में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या (South Cinema Superstar Surya)की कंगुवा (Kanguva) का नाम सामने आ गया है। सिर्फ कंगुवा ही नहीं बल्कि इन 5 भारतीय फिल्मों ने भी अकादमी अवॉडर्स के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

बता दें कि दुनिया के सबसे बड़े फिल्मी अवॉर्ड्स के लिए हमेशा से भारतीय फिल्मों की दावेदारी भी देखने को मिलती है, जिनमें कुछ जीत नॉमिनेशन की प्रक्रिया तक तो पहुंची हैं, लेकिन जीत का स्वाद चखने में नाकाम रही हैं। 97वें ऑस्कर अवॉर्ड (97th Oscar Awards) की रेस में अब साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म कंगुवा (Kanguva)  का नाम सामने आ गया है, जिसने मनोरंजन जगत को चर्चा का एक नया मुद्दा दे दिया है। सिर्फ कंगुवा ही नहीं बल्कि इन 5 भारतीय फिल्मों ने भी ऑस्कर के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।

ऑस्कर 2025 के लिए कंगुवा ने भरी हुंकार

1929 में ऑस्कर अवॉर्ड का आगाज हुआ था और अब ये अवॉर्ड अपने 97वें संस्करण (97th edition) को लेकर चर्चा में बना हुआ है, जिसे 2 मार्च 2025 को लॉस एंजेलिस (Los Angeles) में आयोजित किया जाएगा। साउथ फिल्मों के ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर कंगुवा (Kanguva)   की ऑस्कर एंट्री को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में अकादमी पुरस्कार एक सूची जारी है, जिसमें कंगुवा (Kanguva)  का भी नाम है।

बताया जा रहा है की बेस्ट फीचर फिल्म कैटेगरी में कंगुवा ने अपनी दावेदारी पेश की है। हालांकि, अभी इसे नॉमिनेशन के लिए शॉर्ट लिस्ट किया जाना बाकी है। इस बार करीब 323 फिल्मों ने अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस अवॉर्ड्स के लिए दावेदारी पेश की थी, जिनमें से 207 मूवीज की छटनी हुई है।

अब देखना ये दिलचस्प होगा कि क्या सूर्या की कंगुवा (Kanguva)  ऑस्कर अवॉर्ड्स 2025 (Oscar Awards 2025) में आगे का सफर तय कर पाती है या नहीं। इससे पहले आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म लापता लेडीज पहले ही ऑस्कर की रेस से बाहर हो चुकी है।

इन 5 फिल्मों का नाम भी शामिल

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की टीम ने घायल हाथ का वीडियो शेयर कर हेटर्स को दिया जवाब, दिखाया लाल हाथ-छर्रे के निशान...

सिर्फ सूर्या की कंगुवा ही नहीं ऑस्कर की रेस में इन 5 भारतीय फिल्मों का नाम शामिल बताया जा रहा है। जिनके नाम इस प्रकार हैं-

द गॉट लाइफ

संतोष

स्वतंत्र वीर सावरकर

ऑल वी इमेजन एस लाइट

गर्ल्स विल बी गर्ल्स

पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

बता दें कि इंडियन कास्ट से भरी फिल्म संतोष को यूनाइटेंड किंग्डम की एंट्री की तरफ से अकादमी पुरस्कार 2025 के लिए इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेशन के लिए शॉर्ट लिस्ट कर लिया गया है।

जानें कब होगी नॉमिनेश के लिए वोटिंग?

97वें अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस अवॉर्ड्स (97th Academy of Motion Picture Arts and Sciences Awards) के लिए शॉर्टलिस्ट हुईं मूवीज के नॉमिनेशन की वोटिंग की शुरुआत 8 जनवरी से होगी, जो 12 जनवरी तक जारी रहेगी। इसके बाद 17 जनवरी को ऑस्कर 2025 में नॉमिनेट होने वाली मूवीज का एलान किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...