1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ मेगा ब्लॉक के कारण 70 से ज्यादा ट्रेनें बाधित, रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी

लखनऊ मेगा ब्लॉक के कारण 70 से ज्यादा ट्रेनें बाधित, रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी

बुधवार यानी आज से लखनऊ स्टेशन पर आवश्यक कार्य (ट्रैक की मरम्मत) की वजह से मेगा ब्लॉक होगा। जिसके चलते 70 से अधिक ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें से तीन ट्रेनें 27 जून तक परिवर्तित मार्ग (Diverted route) से चलेंगी। इसके अलावा अगले तीन दिनों में 24 ट्रेनों का प्लेटफार्म भी बदल दिया जाएगा। साथ ही 13 जुलाई तक..

By Sushil Sah 
Updated Date

उत्तर प्रदेश, बरेली। बुधवार यानी आज से लखनऊ स्टेशन पर आवश्यक कार्य (ट्रैक की मरम्मत) की वजह से मेगा ब्लॉक होगा। जिसके चलते 70 से अधिक ट्रेनें प्रभावित होंगी। इनमें से तीन ट्रेनें 27 जून तक परिवर्तित मार्ग (Diverted route) से चलेंगी। इसके अलावा अगले तीन दिनों में 24 ट्रेनों का प्लेटफार्म भी बदल दिया जाएगा। साथ ही 13 जुलाई तक 11 ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट और ओरिजिनेट होंगी, चार ट्रेनों का टर्मिनल बदला जाएगा और 27 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग (Diverted route) से चलेंगी।

पढ़ें :- महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर, पुणे में लैंडस्लाइड से 3 की मौत, मुंबई-पुणे हाईवे और रेल सेवा पूरी तरह ठप

इसके अलावा 32 ट्रेनों का प्लेटफार्म 28 जून से 10 जुलाई बदल दिया जाएगा। इन ट्रेनों में बरेली से होकर गुजरने वाली बहुत सी ट्रेनें शामिल हैं। गर्मी में रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें तो चला दीं लेकिन अलग-अलग सेक्शन में ब्लॉक की वजह से इनकी चाल बिगड़ी हुई है। ट्रेनें इतनी लेट चल रही हैं कि यात्रियों को इनमें यात्रा करने में बहुत परेशानी हो रही है। इस वजह से कई स्पेशल ट्रेनों में सीटें ही खाली ही रह रही हैं।

देरी से चल रही हैं ट्रेनें

गाड़ी संख्या 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल बरेली जंक्शन पर मंगलवार को 21 घंटे से अधिक की देरी से दोपहर दो बजे पहुंची। वहीं दुसरी ओर गाड़ी संख्या 03312 चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल 18 घंटे बाद भी चंडीगढ़ से रवाना नहीं हुई थी। इस ट्रेन के बरेली जंक्शन पर दूसरे दिन बुधवार को सुबह 10 बजे के बाद आने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस मामले में रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अलग-अलग सेक्शन में ब्लॉक की वजह से ट्रेनें लेट हो रही हैं। उन्होंने कहा कि ट्रैक की मरम्मत के कार्य पूरे होने से भविष्य में ट्रेनों का संचालन भविष्य में और भी बढ़िया हो जाएगा।

पढ़ें :- बिहार के भोजपुर में गड़हनी-मनैनी पथ पर ट्रक ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...