1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Paan ka Sharbat: डिनर के बाद मेहमानों को जरुर सर्व करें ये पान का टेस्टी शरबत, पेट के लिए होता है फायदेमंद

Paan ka Sharbat: डिनर के बाद मेहमानों को जरुर सर्व करें ये पान का टेस्टी शरबत, पेट के लिए होता है फायदेमंद

लखनऊ को नवाबों का शहर कहा जाता है। यहां के लोगो को ठाठ भी नवाब की तरह होते हैं। इसके लिए खाने के बाद पान परोसने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। पान जहां एकतरफ मुंह के जायके को चार चांद लगाता है वहीं इसे खाने से सेहत को भी कई फायदे होते हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

लखनऊ को नवाबों का शहर कहा जाता है। यहां के लोगो को ठाठ भी नवाब की तरह होते हैं। इसके लिए खाने के बाद पान परोसने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। पान जहां एकतरफ मुंह के जायके को चार चांद लगाता है वहीं इसे खाने से सेहत को भी कई फायदे होते हैं। पान के पत्तों के फायदों को देखते हुए आज हम आपको पान का शरबत बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जो पेट के पाचन को बेहतर करके तमाम समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

पान के पत्ते में कैल्शियम, विटामिन सी, कैरोटिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, एंटी ऑक्सीडेंट और क्लोरोफिल पाया जाता है, जो सेहत को ढेर सारे फायदे पहुंचाता है। खाना खाने के बाद सौंफ, इलायची और लौंग के साथ पान का पत्ता चबाने से खाना पचाने में मदद मिलती है। साथ ही यह खाने में मौजूद टॉक्सिन को भी ये दूर करता है और बेहतरीन माउथ फ्रेशनर का काम करता है।

शरबत मसाला के लिए ये है जरुरी सामान

पान के पत्ते – 6-7 टुकड़े, सौंफ – 2 बड़े चम्मच, नारियल बुरादा – 2 बड़े चम्मच, इलायची पाउडर – छोटी चम्मच से अधिक, आइस क्यूब्स (बर्फ के टुकड़े) – 3-4, गुलाब की पंखुड़ियां – 2 बड़े चम्मच, गुलकंद – 2 बड़े चम्मच, हरा फ़ूड कलर, चीनी पाउडर – आधा कप

शरबत के लिए ये है जरुरी सामान
पान के पत्तों का पेस्ट 4 बड़े चम्मच, चीनी पाउडर, दूध, ताजी क्रीम, पिस्ता – बारीक कटा हुआ, केसर, सूखी गुलाब की पंखुड़ियां

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

पान शरबत बनाने का ये है तरीका

पान शरबत बनाने के लिए सबसे पहले पान के पत्तों के डंठल तोड़कर उसे अलग कर दें और पानी में धोएं और फिर उसके टुकड़ें कर लें। अब मिक्सर जार में पान के टुकड़ों के साथ 2 चम्मच सौंफ, 2 बड़े चम्मच नारियल बुरादा आधा चम्मच इलायची पाउडर, 3-4 बर्फ के टुकड़े, फ़ूड कलर और आधा कप चीनी का पाउडर डालें और एकदम बारीक पीस लें। शरबत का मसाला तैयार है।

अगले स्टेप में 2 छोटे ग्लास लें और उसमें एक एक चम्मच ये पेस्ट डालें। उसके बाद गिलास को दूध से भर दें और फिर एक चम्मच शक्कर का पाउडर डालें। अब गिलास में दूध के ऊपर में वनीला आइसक्रीम या फिर फ्रेश क्रीम डालें और आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। अब शरबत को गार्निश करने के लिए आप पिस्ता, केसर और गुलाब की पंखुड़ियां डालें। आपका पान का शरबत तैयार है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...