1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Pakistani Boxer : इटली में पाकिस्तानी बॉक्सर की शर्मनाक हरकत, अपने ही साथी के साथ कर दिया बड़ा कांड

Pakistani Boxer : इटली में पाकिस्तानी बॉक्सर की शर्मनाक हरकत, अपने ही साथी के साथ कर दिया बड़ा कांड

Pakistani Boxer Committed Theft : इटली में पाकिस्तान के एक बॉक्सर जुहैब रशीद (Pakistan Boxer Zuhaib Rashid) ने अपने देश को शर्मसार करने वाली हरकत की है। पाकिस्तानी बॉक्सर पर अपने ही साथी खिलाड़ी के पर्स से पैसे चुराने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। फिलहाल, उसकी तलाश जारी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Pakistani Boxer Committed Theft : इटली में पाकिस्तान के एक बॉक्सर जुहैब रशीद (Pakistan Boxer Zohaib Rasheed) ने अपने देश को शर्मसार करने वाली हरकत की है। पाकिस्तानी बॉक्सर पर अपने ही साथी खिलाड़ी के पर्स से पैसे चुराने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। फिलहाल, उसकी तलाश जारी है।

पढ़ें :- NZ vs SA : तीसरे टी20 मुकाबले में ​न्यूजीलैंड की शानदार जीत, कप्तान लैथम ने खेली नाबाद 63 रन की पारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी बॉक्सर जुहैब रशीद ओलंपिक क्वालिफाइंग टूर्नामेंट (Olympic Qualifying Tournament) में भाग लेने के लिए पांच सदस्यीय दल के साथ गया था। मंगलवार को पाकिस्तान एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (Pakistan Amateur Boxing Federation) ने बताया कि वह साथी के बैग से धन चुराने के बाद गायब हो गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, मामले की जानकारी इटली में पाकिस्तानी दूतावास को भी दी गई है।

नेशनल फेडरेशन के सचिव कर्नल नासिर अहमद ने कहा, ‘जुहैब रशीद ने जो बर्ताव किया है, वह देश और फेडरेशन के लिए बेहद शर्म की बात है। उन्होंने बताया है कि लॉरा इकराम नाम की एक महिला बॉक्सर ट्रेनिंग के लिए गई हुई थी। उस दौरान रशीद ने फ्रंट डेस्क से कमरे की चाबी हासिल की और पर्स से विदेशी मुद्रा चुरा ली। इस घटना के बाद से ही वह होटल से गायब है।

अहमद ने कहा, ‘पुलिस को जानकारी दे दी गई है और उसकी तलाश जारी है, लेकिन उसने किसी से भी संपर्क नहीं किया है।’ बताया जा रहा है कि जुहैब रशीद पाकिस्तान का उभरता हुआ खिलाड़ी था। बीते साल ही एशियन बॉक्सिंग चैम्प्यिनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

पढ़ें :- ईरान में 19 साल के रेसलर को बीच चौराहे पर दी गयी फांसी, खामेनेई विरोधी प्रदर्शनों में दो पुलिसकर्मियों की हत्या का था आरोप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...