US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, दक्षिण अमेरिकी देश पनामा में la tronosa के उत्तर में 7 किलोमीटर दूर 6.0 तीव्रता का एक और भूकंप आया। इससे पहले शुक्रवार को देश के दक्षिणी तट पर एक ज़बरदस्त भूकंप आया था। भूकंप के झटकों से ज़मीन हिलने लगी, जिससे लोग शॉपिंग मॉल और इमारतों से बाहर भागने लगे
Panama earthquake : US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार,दक्षिण अमेरिकी देश पनामा में la tronosa के उत्तर में 7 किलोमीटर दूर 6.0 तीव्रता का एक और भूकंप आया। इससे पहले शुक्रवार को देश के दक्षिणी तट पर एक ज़बरदस्त भूकंप आया था। भूकंप के झटकों से ज़मीन हिलने लगी, जिससे लोग शॉपिंग मॉल और इमारतों से बाहर भागने लगे।
वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में टीवी प्रसारण में रुकावट और लोगों को सुरक्षित जगहों की ओर भागते हुए देखा गया। भूकंप के बाद pacific oceanमें खतरनाक लहरें उठने की आशंका जताई गई और मध्य तथा दक्षिण अमेरिका के 9 देशों के लिए सुनामी का खतरा बताया गया। हालांकि, अब अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने साफ कर दिया है कि सुनामी का खतरा टल गया है।
भूकंप के बाद भी लगभग 80 आफ्टरशॉक आए। सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में दिख रहा है कि एक बिल्डिंग के ऊपर बने स्विमिंग पूल से पानी झरने की तरह गिर रहा है।