1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Paneer Pakodas: अदरक या इलायची की चाय की सौंधी सी खुशबू और स्वाद के साथ ट्राई करें पनीर के गर्मा गर्म पकौड़े, पढ़ें इसकी रेसिपी

Paneer Pakodas: अदरक या इलायची की चाय की सौंधी सी खुशबू और स्वाद के साथ ट्राई करें पनीर के गर्मा गर्म पकौड़े, पढ़ें इसकी रेसिपी

बारिश का मौसम हो और पकौड़ियों का जिक्र न हो हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। पकौड़ियों के बिना मानसून अधूरा सा लगता है। आसमान में बादलों के घिरते ही घरों में पकौड़ियों की  तैयारियां होनी शुरु हो जाती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Paneer Pakodas:  बारिश का मौसम हो और पकौड़ियों का जिक्र न हो हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। पकौड़ियों के बिना मानसून अधूरा सा लगता है। आसमान में बादलों के घिरते ही घरों में पकौड़ियों की  तैयारियां होनी शुरु हो जाती है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

बारिश की  रिमझिम फुहार के साथ हवा में इलायची, अदरक की चाय और पकौड़ियों के छनने की सौंधी सी खुशबू बहने लगती है। तो चलिए आज आपको बताते हैं पंजाबी स्टाइल पनीर पकौड़ा बनाने का तरीका।

पंजाबी स्टाइल पनीर पकौड़ा बनाने के लिए सामग्री

• टुकड़ों में कटा पनीरः 1 1/2 कप
• तेलः आवश्यकतानुसार
• अजवाइन: 1/4 चम्मच
• लाल मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच
• गरम मसाला: 1/2 चम्मच
• जीरा-धनिया पाउडर: 1/2 चम्मच
• अमचूर पाउडर: 1/2 चम्मच
• हल्दी पाउडर: 1/4 चम्मच
• चाट मसाला: 1/2 चम्मच
• नमकः स्वादानुसार
• बेसनः 1 कप
• लाल मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच
• हल्दी पाउडर: 1/4 चम्मच
• हींगः चुटकी भर
• गर्म तेल: 1 चम्मच
• बारीक कटी धनिया पत्तीः 2 चम्मच
• बेकिंग सोडाः चुटकी भर

पंजाबी स्टाइल पनीर पकौड़ा बनाने का तरीका

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

पंजाबी स्टाइल पनीर पकौड़ा बनाने के लिए सबसे पहले  एक बड़े बरतन में पनीर के टुकड़े और सभी सूखे मसाले डालकर हल्के हाथों से अच्छी तरह से मिलाएं। एक दूसरे बरतन में बेसन और घोल बनाने की सभी सामग्री को डालकर मिलाएं।

थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी डालते हुए बेसन को अच्छी तरह से फेंट लें ताकि उसमें कोई गांठ न रहे। नॉनस्टिक पैन में तेल गर्म करें। मसाले वाले पनीर के टुकड़ों को एक-एक करके बेसन वाले घोल में डुबोएं और फिर गर्म तेल में डालें। मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक पनीर के इन पकौड़ों को तलें। हरी चटनी व टोमैटो कैचअप के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...